फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Three killed in road accidents, 11 injured

सड़क हादसों में तीन की मौत, 11 घायल 

Sat, 08 Oct 2016 01:11 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Sat, 08 Oct 2016 01:11 AM IST
विज्ञापन
Three killed in road accidents, 11 injured
हादसे में मौत के बाद महराजगंज लोहिंदा में सड़क जाम कर रहे लोगों को समझातीं एसडीएम ममता मालवीय। 
जिले के अलग अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में एक युवक समेत तीन की मौत हो गई जबकि 12 लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  महराजगंज प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के बहाउद्दीनपुर गांव निवासी राजेश(37) गौतम राजगीर था।
विज्ञापन


वह साइकल से महराजगंज की ओर जा रहा था। डा. भीमराव बालिका डिग्री कालेज गेट के सामने प्राइवेट बस की चपेट में आ गया। उसकी मौके पर मौत हो गई। चालक और परिचालक बस छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है। घटना से आक्रोशित लोगों ने लोहिंदा चौराहे पर शव रख कर सड़क जाम कर दिया।
विज्ञापन


सीओ बदलापुर उमाशंकर सिंह और एसडीएम ने समझा बुझाकर ढाई घंटे बाद जाम को समाप्त करवाया। सिकरारा प्रतिनिधि के अनुसार बरईपार से  जौनपुर जा रही पिकअप कलवारी गांव(महुअबीर) पहुंची तो  सामने से आ रही एक गाड़ी से बचने के लिए उसने ब्रेक लिया। इससे जीप सड़क किनारे पलट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके चारो पहिये ऊपर हो गए । गाड़ी के अंदर फंसे घायलो की चीख पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीणों ने पहुंच कर सभी को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। सूचना पाकर थानाध्यक्ष केके चौबे भी हमराहियों के साथ पहुंच गए।

घायलों में भुआ कला गांव के राम प्रसाद(50) उनकी पत्नी मुन्नी(48), भिलमपुर के अजय तिवारी(35), छोटेलाल तिवारी(42), चांदपुर के मैन बहादुर प्रजापति(32) उनकी माता सहदेयी(65), बेटी रिका(12), इसी गांव के छोटे लाल(60) व रीता(45) के साथ साथ कुछ ऐसे भी यात्री रहे जि नके परिजन एंबुलेंस आने के पहले उन्हें अन्य वाहन से अस्पताल लेकर

चले गए । सहदेयी (65) की इलाज के दौरान मौत हो गई। मडियाहूं प्रतिनिधि के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के सेउर गांव निवासी तूफानी सरोज (28) व बल्लर सरोज (18) दोनों बाइक से शुक्त्रस्वार की दोपहर भदोही की तरफ जा रहे थे। सरोना गांव के पास सामने से आ रही बोलेरो की चपेट में आ गए। बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रुप से घायल हो गए।  सिकरारा


बरईपार मार्ग पर भभौरी गांव के पास प्रेमराजपुर गांव निवासी गिरजा यादव(45) बाइक की चपेट में आकर घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मछलीशहर प्रतिनिधि के अनुसार  कोतवाली अंतर्गत ग्राम खाखोपुर के समीप नेशनल हाईवे पर अज्ञात वाहन के चपेट में आने से, पंवारा थाना झेत्र के ग्राम छदान निवासी बाइक चालक राधेकृष्ण तिवारी  (65) गंभीर रूप से घायल हो गये । सीएचसी पहुंचाया गया जहां रक्तस्राव अधिक होने के कारण जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है । जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed