फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Three interstate smugglers arrested with liquor worth two crores

दो करोड़ की शराब के साथ तीन अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

Thu, 26 May 2022 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 May 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Three interstate smugglers arrested with liquor worth two crores
रामपुर। एसटीएफ प्रयागराज यूनिट और रामपुर पुलिस ने बुधवार सुबह संयुक्त कार्रवाई करते हुए रामपुर थाना क्षेत्र के संजय नगर से अंग्रेजी ब्रांडेड कंपनी की 1970 पेटी शराब बरामद कर तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक बरामद शराब की अनुमानित कीमत दो करोड़ रुपये है।
विज्ञापन

पंजाब से अंग्रेजी ब्रांडेड कंपनी की शराब की तस्करी काफी दिनों से होने का शक था। इस पर पुलिस एसटीएफ प्रयागराज यूनिट के प्रभारी अतुल सिंह और जनपद के थानाध्यक्ष रामपुर ओमनारायण सिंह करीब एक माह से नजर रखे थे। इसी बीच सूचना मिली कि हिमाचल से बनी ब्रांडेड कंपनी की दो कंटेनर अंग्रेजी शराब रांची झारखंड भेजी जा रही है, जबकि इस शराब की बिक्री अरुणांचल प्रदेश में होनी चाहिए। एसटीएफ से मिले इनपुट पर रामपुर पुलिस सक्रिय हो गई। बुधवार सुबह साढ़े दस बजे संजयनगर से दो कंटेनर पर लदी शराब सहित तीन लोगों को दबोच लिया। पूछताछ में तस्करों ने अपना नाम जतिन कुमार डेरा बस्ती मोहाली पंजाब, बंटी खान मजलई थाना मेसनगर अंबाला, हरियाणा और मिंटू सिंह सदर अंबाला हरियाणा बताया। साथ ही अंतरराज्यीय शराब तस्करी की बात स्वीकार की। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे कोडिंग के आधार पर कारोबार करते हैं और सात दिन में अपना कोड बदल देते हैं। थानाध्यक्ष ओम नारायण सिंह ने बताया कि दोनों कंटेनर में मिलाकर 1970 पेटी अंग्रेजी ब्रांडेड शराब थी, जिसकी गिनती की गई तो 38 हजार 592 बोतल निकली, जिसकी अनुमानित कीमत दो करोड़ है।
विज्ञापन

बदल देते थे नंबर प्लेट
रामपुर। रामपुर पुलिस की जांच में यह बात सामने आई कि दोनों कंटेनरों में एक पंजाब तो दूसरी हरियाणा की ही। पुलिस के मुताबिक जांच में पता चला कि दोनों गाडि़यों के नंबर प्लेट बदले गए थे। इतना ही नहीं, दोनों में एक कंटेनर का चेचिस नंबर संदिग्ध लग रहा है, जिसके चोरी की गाड़ी होने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल, इसकी भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed