फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Three including woman killed and two injured in different road accidents in Jaunpur

Road Accident: जौनपुर में अलग-अलग सड़क हादसों में महिला सहित तीन की मौत, दो घायल

Sat, 20 May 2023 06:10 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 20 May 2023 06:10 PM IST
सार

जौनपुर जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में शनिवार को हुए सड़क हादसों में महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

विज्ञापन
Three including woman killed and two injured in different road accidents in Jaunpur
ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक की मौत के बाद मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जौनपुर जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में शनिवार को हुए सड़क हादसों में महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।  खुटहन क्षेत्र के नेवादा गांव के संपर्क मार्ग पर बाइक से गिरकर जगबंदनपुर गांव निवासी सुरेश सिंह (53) घायल हो गए। वह घर पर बगैर बताए बाइक से नेवादा गांव की तरफ गए थे। वह काफी देर घर नहीं लौटे तो परिवार के लोग उनकी तलाश करते रहे।

विज्ञापन


इस दौरान नेवादा गांव के संपर्क मार्ग पर राहगीरों ने उन्हें घायल अवस्था में सड़क पर गिरा देखा। इसकी सूचना उनके घर वालों को दी। घटना की जानकारी होते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। आनन-फानन उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सुरेश सिंह की तीन पुत्रियां हैं। दो की शादी अभी नहीं हुई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 
विज्ञापन


ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक की मौत
महराजगंज थाना क्षेत्र के राजाबाजार पड़ाव प्रयागराज रोड पर सीमेंट और ईंट लाद कर जा रहे टैक्टर की चपेट में आने से बदलापुर निवासी मनमोहन (32) पुत्र हरिलाल की मौत हो गई।  वह शनिवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे बाइक से महराजगंज से बदलापुर की तरफ जा रहा था। महराजगंज तिराहा मोड़ पर ट्रैक्टर ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। ट्रैक्टर का पहिया सिर पर चढ़ने के कारण मौके पर ही मनमोहन की मौत हो गई। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर ट्रैक्टर को थाने ले गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

महराजगंज थाना क्षेत्र के ही ठाकुरदीनगंज राजाबाजार के पास एक बाइक सड़क किनारे पलट गई। शादी में शामिल होने जा रही पट्टी प्रतापगढ़ के विभानी निवासी फूलपत्ती देवी (52) पत्नी बरखू की मौत हो गई। वह अपने रिश्तेदार प्रतापगढ़ थाना के कन्हई के अंती निवासी रामजनक पुत्र गंगादीन के साथ विक्की के साथ बाइक से अपने रिश्तेदार के यहां जा रही थी। ठाकुरदीनगंज के पास सामने से तेज रफ्तार बाइक को बचाने में वह अनियंत्रित होकर उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई। बाइक चला रहा विक्की भी घायल हुआ।

शाहगंज क्षेत्र के बड़ागांव में ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया। सरपतहां थाना क्षेत्र के रुधौली गांव निवासी शिवम(18) पुत्र राजेंद्र व दीपक यादव(18) पुत्र राम चंदर यादव रुधौली से शाहगंज जा रहे थे। सुल्तानपुर रोड स्थित बड़ागांव बाजार में सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सीएचसी से दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed