फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Three including car driver killed, one injured in road accidents

Jaunpur News: सड़क हादसों में कार चालक सहित तीन की मौत, एक घायल

Sat, 03 Dec 2022 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Dec 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Three including car driver killed, one injured in road accidents
जौनपुर। शाहगंज, बक्शा और सिंगरामऊ क्षेत्रों में शनिवार को हुए सड़क हादसों में एक कार चालक समेत तीन लोगों की मौत हो गई। शाहगंज में ट्रक ने कार में टक्कर में चालक की मौत हो गई जबकि कार में सवार तीन लोग बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन

शाहगंज में आजमगढ़ रोड स्थिति विद्युत उपकेंद्र के समीप शनिवार की भोर में एक ट्रक ने कार में टक्कर मार दिया। हादसे में आजमगढ़ जिले के पवई थाना क्षेत्र के खैरुद्दीनपुर गांव निवासी परमेश्वर उर्फ मंटू यादव (28) की मौत हो गई जबकि कार सवार सुरक्षित हैं। मंटू यादव शुक्रवार की शाम ब्रेजा कार से अपने परिवार के साथ दीदारगंज में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। शनिवार की भोर में करीब साढ़े तीन बजे शादी से लौटते समय शाहगंज-आजमगढ़ रोड पर विद्युत उपकेंद्र के पास कार को ट्रक ने टक्कर मार दिया। स्थानीय लोगों ने चालक व उनके परिवार के सदस्य को कार से बाहर निकाला। घायल परमेश्वर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया है, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

सिंगरामऊ क्षेत्र के हरिहरपुर रेलवे क्रासिंग पर लगे रेलिंग से टकराकर शनिवार की सुबह फूलचंद्र निषाद (35) निवासी पटखौली हरेसा थाना चांदा जिला सुल्तानपुर की मौत हो गई। फूलचंद निषाद अपने मामा के घर महरागंज गए थे। लौटते समय हादसे का शिकार हो गए। उनके साथ बाइक पर बैठे श्रीराम गौतम को भी चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बक्शा थाना क्षेत्र के महिमापुरडीह गांव के पास वाराणसी-सुल्तानपुर राष्ट्रीय राज्यमार्ग खुशी ढाबा के पास शनिवार को स्कूल वैन की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत हो गई। धनियांमऊ बाजार निवासी सचिन (23) उर्फ शनि सोनी बाइक से बक्शा गए थे। बच्चों को छोड़कर वापस आ रही वैन से उनकी बाइक से टकरा गई। इस हादसे में सचिन की मौत हो गई। वैन भी पलट गई। थानाध्यक्ष त्रिवेणी सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर स्कूल वाहन को कब्जे में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed