फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Three including brother and sister riding bike died in road accidents in jaunpur

Jaunpur: सड़क हादसों में बाइक सवार भाई-बहन सहित तीन की मौत, दो लोग घायल

Mon, 29 May 2023 05:49 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 29 May 2023 05:49 PM IST
सार

जौनपुर जिले में सोमवार को अलग-अलग स्थानों पर बीते 24 घंटे के भीतर हुए सड़क हादसों में भाई-बहन सहित तीन लोगों की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
Three including brother and sister riding bike died in road accidents in jaunpur
अस्पताल के बाहर खड़े लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के जौनपुर जिले में सोमवार को अलग-अलग स्थानों पर बीते 24 घंटे के भीतर हुए सड़क हादसों में भाई-बहन सहित तीन लोगों की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। हादसे सिंगरामऊ बाजार के पेट्रोल पंप, मछलीशहर के समाधगंज और बदलापुर में हुईं। 

विज्ञापन


सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के सिंगरामऊ बाजार मस्थित पेट्रोल पंप के समीप सोमवार को कार की टक्कर से बाइक सवार भाई-बहन की मौत हो गई। डडारी गांव निवासी दिनेश गौतम के पुत्र शिवम गौतम (20) अपनी बहन शिवानी गौतम (18) के साथ क्षेत्र के कबेली गांव में अपने मामा के यहां पुण्य तिथि में आए थे। सोमवार को यहां से घर जा रहे थे।
विज्ञापन


सिंगरामऊ बाजार स्थित पेट्रोल पंप के समीप सामने से आ रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लिया। शिवानी कक्षा 12वीं की छात्रा थी और शिवम ग्रेजुएशन कर रहा था। दोनों के निधन से परिजनों में कोहराम मच गया। मां मीना देवी सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मछलीशहर: कुरनी गांव निवासी अनुज(18) पुत्र फूलचंद व आयुष(17) पुत्र स्व.प्यारेलाल निवासी कुरनी बैशवारी एक ही बाइक से समाधगंज बाजार जा रहे थे। गांव से निकलते ही अज्ञात वाहन ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। घटना की सूचना पर पहुंचे परिजन एंबुलेंस की सहायता से मछलीशहर सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने दोनों की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचते ही अनुज की मौत हो गई, जबकि आयुष की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। आयुष के बहन की सोमवार को शादी है।

बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के जौनपुर रोड पर नहर की पुलिया के पास सरोखनपुर गांव में एक जीप और बाइक की हुई टक्कर में बाइक सवार जगतपुर निवासी अमित तिवारी घायल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed