फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Three, including a village official, were beaten for opposing land seizure

Jaunpur News: जमीन कब्जे का विरोध करने पर पंचायत अधिकारी सहित 3 को पीटा

Tue, 22 Sep 2026 01:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Three, including a village official, were beaten for opposing land seizure
मड़ियाहूं। रामपुर खास गांव में सोमवार की सुबह 9:30 बजे विवादित भूमि पर कब्जे का विरोध करने पर ग्राम पंचायत अधिकारी सहित तीन लोगों पर गांव के ही कुछ लोगों ने लोहे की रॉड से हमला कर दिया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया। ग्राम पंचायत अधिकारी ने आरोपियों पर सरकारी अभिलेख और डोंगर छीनकर फाड़ने का भी आरोप लगाया है। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि भंडरिया टोला निवासी जय सिंह गुप्ता मड़ियाहूं विकास खंड में ग्राम पंचायत अधिकारी हैं। उनका आरोप है कि वह घर से ब्लॉक जाने के लिए रामपुर खास स्थित पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवा रहे थे। रास्ते में मड़ियाहूं-मछलीशहर मार्ग पर उनके बड़े भाई की विवादित जमीन पर कुछ लोग खड़े थे। पूछताछ करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दिया। लोहे की रॉड से हमला कर दिया। सूचना मिलने पर उनके बड़े भाई संतोष गुप्ता और भांजा प्रियांशु पहुंचे तो आरोपियों ने उनको भी पीटा। पुलिस ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed