{"_id":"61154bdb8ebc3e2a384afeb6","slug":"three-girls-died-in-week-health-team-reached-for-investigation-in-jaunpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जौनपुर: हफ्ते भर में तीन बच्चियों की मौत, जांच को पहुंची स्वास्थ्य टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौनपुर: हफ्ते भर में तीन बच्चियों की मौत, जांच को पहुंची स्वास्थ्य टीम
Thu, 12 Aug 2021 09:57 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Thu, 12 Aug 2021 09:57 PM IST
सार
मछलीशहर ब्लॉक के मेदपुर बनकट गांव में यह मामला सामने आया है। स्वास्थ्य टीम ने फूड प्वाइजनिंग को मौत की वजह बताया है। फिलहाल जांच कर रही है।
विज्ञापन
जांच करने पहुंची स्वास्थ्य टीम।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जौनपुर जिले के मीरगंज क्षेत्र के मेदपुर बनकट गांव में एक सप्ताह के अंदर तीन बच्चियों की मौत हो चुकी है। इसकी सूचना पर गुरुवार को डॉ. बीएल यादव के नेतृत्व में सीएचसी मछलीशहर के स्वास्थ्य टीम गांव पहुंची। गांव के 58 मरीजों की जांच की। एक बीमार को मछलीशहर भेजा गया। सभी की कोविड की रिपोर्ट निगेटिव आई है। मौत का कारण फूड प्वाइजनिंग से बताई जा रही है।
विज्ञापन
मछलीशहर ब्लॉक के मेदपुर बनकट गांव में 6 अगस्त को समारु मुसहर की लड़की लक्ष्मीना(7) की मौत हुई। 9 अगस्त को चंचल मुसहर की लड़की एक वर्षीय झगड़ी की मौत हुई। 10 अगस्त को चंचल की पुत्री रानी(4) की मौत हो गई। बच्चों की मौत होने से गांव में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
इसकी जानकारी ग्राम प्रधान सुशीला के पति शेर बहादुर यादव को हुई तो उन्होंने स्वास्थ्य टीम को इसकी सूचना दी। जिसके बाद गुरुवार को मछलीशहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से डा. बीएल यादव के नेतृत्व में स्वास्थ्य टीम गांव में पहुंच कर 58 लोगों की पहले कोविड -19 की जांच की। जिसमें सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई। जांच के दौरान शंकर(40) बीमार मिले तो उसे एम्बुलेंस से इलाज के लिए मछलीशहर भेजा गया।
विज्ञापन
टीम में पंकज पाण्डेय, विजय मौर्या, आशा, मीरा यादव, मीना बिन्द, चन्द्रशेखर व राकेश यादव शामिल रहे। डॉ. बीएल यादव ने बताया की मुसहरों द्वारा बासी भोजन खाने से फूड प्वाइजनिंग हुई है। बस्ती के लोगों को बासी खाना नहीं खाने की सलाह दी गई है साथ ही इंडिया मार्का हैंडपंप का पानी पीने के लिए कहा गया है।