फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Three doctors and a junior assistant found absent; explanation sought.

Jaunpur News: तीन डॉक्टर व कनिष्ठ सहायक मिले अनुपस्थित, मांगा स्पष्टीकरण

Wed, 22 Jul 2026 01:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Three doctors and a junior assistant found absent; explanation sought.
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. गंगाराम गौतम ने मंगलवार को पीएचसी तेजी बाजार व सीएचसी महराजगंज का निरीक्षण किया। महराजगंज के निरीक्षण के दौरान तीन डॉक्टर और एक कनिष्ठ सहायक अनुपस्थित मिले। चारों से स्पष्टीकरण मांगा।
विज्ञापन

सीएचसी महाराजगंज के निरीक्षण के दौरान उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया। इसमें डॉ. सविता, डॉ. नेहा कुमारी तथा विनोद गौतम निरीक्षण के समय अनुपस्थित पाए गए। उक्त कार्मिकों से अनुपस्थिति के संबंध में स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

चिकित्सालय में एनेस्थेटिस्ट एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ की उपलब्धता का संज्ञान लेते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने चिकित्सा अधीक्षक को निर्देशित किया कि संस्थान में शीघ्र नियमित रूप से सिजेरियन प्रसव सेवाएं प्रारंभ कराई जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि ऑपरेशन थियेटर में ओटी टेबल, ओटी लाइट सहित आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हैं। चिकित्सा अधीक्षक को निर्देश दिया कि आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड, एनसीडी स्क्रीनिंग, टीबी रोगियों के उपचार एवं डेटा प्रविष्टि सहित सभी राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति नियमित रूप से ई-कवच पोर्टल पर दर्ज की जाए। पीएचसी लोहिंदा का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान लैब टेक्नीशियन उपस्थित पाए गए। कनिष्ठ सहायक निरीक्षण के समय अनुपस्थित मिले, स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिया। तेजी बाजार पीएचसी के प्रसव कक्ष एवं संबंधित अभिलेखों का भी अवलोकन किया गया। प्रसव पंजिका के निरीक्षण में पाया गया कि स्टाफ नर्स द्वारा प्रसूता पूनम कनौजिया के आधार संख्या एवं बैंक खाता संख्या का विवरण अंकित नहीं किया गया था।

स्टाफ नर्स को निर्देशित किया कि किसी भी प्रसूता को डिस्चार्ज करने से पूर्व आधार संख्या एवं बैंक खाता संख्या सहित सभी आवश्यक विवरण प्रसव पंजिका में अनिवार्य रूप से पूर्ण कर लिए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed