फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Three arrested while planning theft, three absconding

Jaunpur News: चोरी की योजना बनाते तीन गिरफ्तार, तीन फरार

Tue, 15 Aug 2023 12:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Aug 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
Three arrested while planning theft, three absconding
डोभी। चंदवक पुलिस ने रविवार की रात बजरंग नगर जरासी मार्ग के बहद अइलिया गांव से चोरी की योजना बनाते समय तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। जबकि अंधेरे का फायदा उठाते हुए तीन फरार हो गए। गिरफ्तार आरोपियों की तलाशी में एक सोने की अंगूठी व चोरी करने में प्रयोग किए जाने वाले उपकरण बरामद हुए हैं। पुलिस ने तीनों का चालान कर दिया।
विज्ञापन

चंदवक थानाध्यक्ष विजय शंकर सिंह हमराहियों के साथ गश्त कर रहे थे। सूचना मिली कि बजरंगनगर जरासी मार्ग पर बहद अइलिया गांव में छह चोर चोरी की योजना बना रहे हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर तीन को मौके से दबोच लिया। इनके पास से तलाशी में सोने की एक अंगूठी, सरिया, पेचकस, पिलास, संबल मिला। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार आरोपियों का चालान कर दिया। फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed