{"_id":"5f5e65ee8ebc3e985b396975","slug":"three-arrested-for-stealing-three-vehicles-and-real-jaunpur-news-vns5470017117","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी के तीन वाहन और असलहे के साथ पांच गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी के तीन वाहन और असलहे के साथ पांच गिरफ्तार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शाहगंज। स्थानीय कोतवाली पुलिस, एसओजी और सर्विलांस की संयुक्त टीम ने शनिवार की रात क्षेत्र के पखनपुर गांव के पास से चोरी के तीन वाहन, अवैध असलहा और गांजा के साथ पांच बदमाशों को गिरफ्तीतार कर जेल भेज दिया। शनिवार की रात करीब 11 बजे मुखबिर से सूचना मिली कि क्षेत्र के पखनपुर गांव के समीप चोरी के वाहन के साथ कुछ संदिग्ध मौजूद हैं। सूचना पर जिला मुख्यालय से एसओजी, सर्विलांस व कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने गांव स्थित सड़क के किनारे वाहन के साथ खड़े बदमाशों को पकड़ने के लिए घेराबंदी की। बदमाश पुलिस टीम पर हमला करते भागने का प्रयास किए लेकिन पुलिस बदमाशों को पकड़ लिया। पुलिस ने चंदवक थाना क्षेत्र से चोरी हुई बोलेरो, गोसाईं गंज थाना क्षेत्र से चोरी की गई अपाचे बाइक, चोरी की घटनाओं में संलिप्त एक पिकअप वाहन को बरामद कर कर लिया। आरोपी चंद्रभान उर्फ भानू निवासी बघरवारा थाना सरपतहां, शाहिद कुरैशी उर्फ लम्बू निवासी शेख असरफपुर थाना खुटहन, मोनू यादव निवासी गरोठन खेतासराय, प्रमोद कुमार यादव निवासी ईश्वरपुर सलहदीपुर खुटहन व राम प्रताप वर्मा निवासी गैरवाह शाहापुर थाना सरपतहा को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से एक अवैध तमंचा , एक किलो 100 ग्राम गांजा व पांच मोबाइल फोन बरामद किया। पूछताछ के दौरान बदमाशों ने पुलिस को बताया कि उसके गैंग का सरगना रविन्द्र वर्मा निवासी मखदूमपुर थाना खुटहन जेल में बंद हैं। वह चोरी की योजना बनाकर अपने साथियों से मोबइल से बात कर घटना को अंजाम दिलाता है।