{"_id":"55445c785957290e913ef113eb942a83","slug":"three-arrested-for-robbery-with-two-bikes-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट की दो बाइक के साथ तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लूट की दो बाइक के साथ तीन गिरफ्तार
ब्यूरो
Updated Wed, 24 Feb 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरायख्वाजा पुलिस और क्राइम ब्रांच की साझा टीम ने लूट की दो बाइक के साथ तीन लुटेरों को गिरफ्तार किया। तलाशी में उनके पास से छह मोबाइल फोन, तमंचा और कारतूस भी बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपितों को न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
मंगलवार को पुलिस लाइन में प्रेस कान्फ्रेंस में घटना का खुलासा करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक नगर रामजी सिंह यादव ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लुटेरों ने अभी पिछले सप्ताह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के छात्रावास के पास से एक युवक को तमंचा सटाकर पल्सर बाइक लूट ली थी।
उन्होंने बताया कि सरायख्वाज थानाध्यक्ष केके मिश्र और क्राइम ब्रांच के प्रभारी शिवशंकर सिंह सोमवार की शाम सात बजे मल्हनी बाजार के पास मौजूद थे।
तभी मुखबिर से सूचना मिली कि बर्रैयाकाजी गांव में नरौली मोड़ के पास कुछ बदमाश मौजूद हैं। वे किसी लूट की योजना बना रहे हैं। सूचना पर एसओ सरायख्वाजा और क्राइम ब्रांच के प्रभारी मय फोर्स मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
पुलिस की गाड़ी देख बदमाश भागने लगे। पुलिस ने दौड़ाकर तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए बदमाशों में राशिद अंसारी निवासी पहैला थाना खुटहन, शोहराब अंसारी निवासी गौसपुर थाना खुटहन और मो. अशफाक अंबेडकरनगर के बसखारी थाना क्षेत्र के किछौछा शरीफ गांव का निवासी है।
उनके पास से एक नीले रंग की और एक काले रंग की पल्सर बाइक, 06 मोबाइल फोन, एक तमंचा और दो कारतूस बरामद हुआ है। काले रंग की पल्सर इन बदमाशों ने अभी पिछले सप्तार पूर्वांचल विश्वविद्यालय के छात्रास के पास से भैंसनी गांव निवासी बबलू यादव से लूट लिया था।
नीले रंग की पल्सर बाइक का कागजात उनके पास नहीं है। पुलिस पता लगा रही है। एसपी शिवशंकर यादव ने टीम को पांच हजार रुपये नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।