फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Threat to blow up police station if road would not get the repaired notice at 300 meters away in jaunpur

थाने को उड़ाने की धमकी: 300 मीटर दूर नोटिस चस्पा कर लिखा- निवेदन है सड़क ठीक करवा दें, वरना थाना उड़ा देंगे

Mon, 28 Jun 2021 06:35 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 28 Jun 2021 06:35 PM IST
सार

जौनपुर जिले के सुरेरी थाने को उड़ाने की धमकी दी है। नोटिस पर लिखा है कि कई वर्षों से खराब पड़ा रामपुर-कठवतिया मार्ग ठीक करवा दें।
 

विज्ञापन
Threat to blow up police station if road would not get the repaired notice at 300 meters away in jaunpur
बोर्ड पर लगा धमकी वाला नोटिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जौनपुर जिले के सुरेरी थाने को उड़ाने की धमकी देते हुए किसी ने एक नोटिस चस्पा किया है। यह नोटिस थाने से करीब 300 मीटर दूर लगे बोर्ड पर चस्पा है, जिसे सोमवार की दोपहर बाद देखा गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, रामपुर-कठवतिया मार्ग गड्ढे में तब्दील है। इस मार्ग को सही कराने के लिए ग्रामीण कई बार आवाज उठा चुके हैं। इसी बीच सोमवार को सुरेरी थाने से 300 मीटर दूर लगे बोर्ड पर एक नोटिस चस्पा हुआ देखा गया, जिस पर 27 जून की तारीख अंकित है।
विज्ञापन


इसमें लिखा गया है कि सेवा में श्रीमान थानाध्यक्ष महोदय जी, आपसे निवेदन है कि कठवतियां जाने वाला रोड, जो वर्षों से खराब पड़ा है। इसके कारण इमरजेंसी एंबुलेंस और मोटर साइकिल-वाहनों को आने-जाने में काफी समय लगता है, और परेशानी होती है। इसलिए इस रोड का काम अक्तूबर के अंतिम महीने तक दुरूस्त किया जाए। अगर ऐसा नहीं किया गया तो रामपुर थाना कठवतियां रोड के अंतर्गत आने वाले सुरेरी थाने को उड़ा दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह हमारी धमकी समझें, या हमारी विनती। आप से निवेदन है कि हमारे घोषणा पत्र को डीएम तक पहुंचाया जाए। आज्ञा से डी-33 गैंग। वहीं, इस धमकी भरे नोटिस को लेकर पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया। हालांकि एसओ संतोष पाठक ने बताया कि सड़क का कार्य पुलिस विभाग का तो है नहीं, यह किसी शरारती द्वारा किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed