फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Those whose house fell will get housing: DM

जिनका घर गिरा उन्हें मिलेगा आवास: डीएम

Fri, 04 Oct 2019 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Oct 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
Those whose house fell will get housing: DM
28- मीरगंज क्षेत्र के बाढ़ से प्रभावित गांवो का दौरा करने पंहुचे जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी - फोटो : JAUNPUR
मीरगंज। बसुई नदी से प्रभावित गांव भटेवरा, चितांव, कठार और डभिया का गांव का जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी ने जायजा। उन्होंने स्थलीय निरीक्षण करके हर संभव मदद करने आश्वासन दिया। घर गिरने वाले लोगों को आवास दिलाया जायेगा। डीएम दोपहर डेढ बजे चितांव के रास्ते भटेवरा गांव पहुंचे। वह मछलीशहर जंघई सडक पर चौकीखुर्द गांव के पास अपनी गाड़ी छोड एसडीएम मछलीशहर की गाड़ी से भटेवरा गांव पहुंचे। भटेवरा गांव में सरोज बस्ती, हरिजन बस्ती, यादव बस्ती, कठार गांव पहुंचे। दुर्गा पंडाल को भी देखा। डीएम ने बताया की कोटेदार लोगों को राशन दे रहा है। अगर थम्ब नहीं काम कर रहा है तो प्राक्सी के माध्यम से राशन देने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

अभी तक 24 लोगों के मकान गिरने की सूचना मिली है। सर्वे कराया जा रहा है। शाम तक कन्फर्म हो जाएगा। कितने लोगों के मकान गिरे है। उनकी संख्या मांगी गयी जिनके मकान गिरे है। उनको मुख्यमंत्री आवास दिये जाएंगे। किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष राजनाथ यादव ने किसानों की फसल बर्बाद होने की बात कही। तो डीएम ने भरोसा दिलाया की किसानों के नुकसान का भी आकलन किया जायेगा। डीएम इन गांवों में डेढ़ घंटे तक रहे। इस मौके पर एडीएम, एसडीएम मछलीशहर के साथ भाकियू अध्यक्ष राजनाथ यादव, ग्राम प्रधान भटेवरा विशाल सिह, रामआसरे यादव, ग्राम प्रधान अदारी शीतला सिंह, अशोक सिंह, वीरेन्द्र पांडेय, सन्तोष सिंह, कन्त लाल सरोज, विकास अधिकारी सुनील कन्नौजिया उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed