{"_id":"6845d2869706029f9306f4dd","slug":"this-relationship-is-not-just-a-family-relationship-it-is-a-positive-message-for-the-society-toofani-jaunpur-news-c-193-1-va11001-135585-2025-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"ये रिश्ता सिर्फ पारिवारिक संबंध नहीं, समाज के लिए सकारात्मक संदेश है : तूफानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ये रिश्ता सिर्फ पारिवारिक संबंध नहीं, समाज के लिए सकारात्मक संदेश है : तूफानी
विज्ञापन
जौनपुर। मछलीशहर की सपा सांसद प्रिया सरोज की भारतीय क्रिकेट टीम के सदस्य रिंकू सिंह से सगाई रविवार को लखनऊ के पांच सितारा होटल में हुई। इस मौके पर पिता व सपा विधायक तूफानी सरोज ने कहा कि आज मेरी खुशी का ठिकाना नहीं है। मन बहुत प्रफुल्लित है। ये रिश्ता सिर्फ पारिवारिक संबंध नहीं, बल्कि समाज को एक सकारात्मक संदेश देने वाला उदाहरण है कि बेटियां किसी से कम नहीं होतीं और अगर उन्हें अवसर दिया जाए तो वे परिवार, समाज और देश का नाम रोशन कर सकती हैं।
पूर्व सांसद व वर्तमान विधायक तूफानी सरोज की चार संतानें हैं, जिनमें तीन बेटियां और एक बेटा है। सबसे बड़ी बेटी की शादी डिप्टी कमिश्नर से हुई है। दूसरी बेटी की शादी जज से हुई है और अब तीसरी बेटी प्रिया की शादी क्रिकेटर रिंकू सिंह से तय हुई है। सबसे छोटी बेटी सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रही है। बेटा धनंजय सरोज वर्तमान में एलएलबी की पढ़ाई कर रहा है। तूफानी सरोज के संयुक्त परिवार में 45 से अधिक सदस्य हैं। प्रिया और रिंकू की सगाई पर पूरे परिवार में खुशी का माहौल है।
डोभी से सपा ब्लाॅक प्रमुख सुभाष यादव, बगथरी से सपा जिला उपाध्यक्ष सुरेश यादव, मंडल महासचिव पवन कुमार, मुफ्तीगंज ब्लॉक अध्यक्ष गुड्डू चौहान, मुफ्तीगंज ब्लाॅक सचिव सत्यनारायण यादव ने बताया समारोह में पारंपरिक संस्कारों के साथ आधुनिकता की झलक देखने को मिली। आतिथ्य सत्कार और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रिया सरोज के सामाजिक कार्यों और राजनीतिक सक्रियता की सभी ने सराहना की। सगाई समारोह में जौनपुर के सपा सांसद बाबू सिंह कुशवाहा, मुंगराबादशाहपुर से सपा विधायक पंकज पटेल, सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष व पूर्व विधायक लाल बहादुर यादव, पूर्व मंत्री श्रीराम यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष डाॅ. अवधनाथ पाल, पूनम मौर्य, श्याम नारायण बिंद, जयहिंद यादव, राममूर्ति सरोज, राजदेव पाल, जफराबाद चेयरमैन सरफराज खान, डॉ.आदिल, अफजल अंसारी, सत्यनारायण यादव आदि मौजूद रहे।