फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Third installment sent to the account of Rs 3000, investigation of Rs 1000 is still pending.

Jaunpur News: तीन हजार के खाते में भेजी तीसरी किस्त, एक हजार की अभी भी जांच बाकी

Wed, 20 Dec 2023 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Dec 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
Third installment sent to the account of Rs 3000, investigation of Rs 1000 is still pending.
जौनपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत अभी 10 दिन पहले 3100 लाभार्थियों की तीसरी किस्त 15 करोड़ 50 लाख रुपये खाते में भेजी गई। अभी भी एक हजार लाभार्थियों को तीसरी किस्त का इंतजार है। इसमें करीब 500 ऐसे हैं जिनकी जांच तहसीलों में लंबे समय से लटकी है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत 24 हजार 287 पात्रों को आवास देना है। इसमें 18 हजार 542 लोगों के आवास बन चुके हैं। प्रत्येक लाभार्थी को तीन किस्तों में ढाई लाख रुपये सरकार से मिलते हैं। इसके अलावा 86 हजार रुपये लाभार्थी लगाना पड़ता है। इसमें उसकी मजदूरी भी हो सकती है। नगरीय निकाय में 100 लाभार्थियों को पहली किस्त भी भेजनी हैं, जिसकी जांच चल रही है। इसमें सबसे पुरानी जांच मछलीशहर तहसील के नगर पालिका परिषद मुंगराबादशाहपुर, नगर पंचायत मछलीशहर के लाभार्थियों की रूकी हुई है।
विज्ञापन

निकायों में तीसरी किस्त के इतने लाभार्थी :-
नगर पालिका परिषद जौनपुर में 400, नगर पंचायत बदलापुर में 150, खेतासराय में 85, नगर पालिका परिषद शाहगंज में 49, नगर पंचायत रामपुर में 42, नगर पंचायत मड़ियाहूं में 47, नगर पंचायत मछलीशहर में दो, नगर पालिका परिषद मुंगराबादशाहपुर में नौ, नगर पंचायत जफराबाद में एक लाभार्थी को तीसरी किस्त का लाभ देना हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरी किस्त के लाभार्थियों की जांच के लिए रिपोर्ट तहसीलों में भेजी गई है। एक हजार 33 में लाभार्थियों में 500 की जांच रिपोर्ट पुरानी है, इसमें मछलीशहर तहसील के नगर पंचायत मछलीशहर व मुंगराबादशाहपुर की रिपोर्ट लगना बाकी है। जांच रिपोर्ट आते ही जल्द खातों में भुगतान कर दिया जाएगा। -निधि वाजपेयी, पीओ डूडा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article