फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Thieves took out money by breaking the lock of ATM, the incident caught in CCTV

एटीएम का लॉक तोड़कर चोरों ने निकाले रुपये, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

Sun, 09 Jan 2022 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Thieves took out money by breaking the lock of ATM, the incident caught in CCTV
शाहगंज। बेखौफ चोरों ने सीसीटीवी की आंखों में आंखें डालकर एटीएम का लॉक तोड़कर रुपये पार कर दिए। घटना को अंजाम देने के बाद बड़े आराम से चलते बने। एटीएम फ्रेंचाइजी के संचालक ने घटना की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी है। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

नगर के पुरानी बाजार मोहल्ला निवासी सुफियान शेख पुत्र मो. फैय्याज शेख महिला अस्पताल के सामने फ्रेंचाइजी लेकर एटीएम लगाया है। सुफियान शनिवार की शाम नमाज पढ़ने चला गया। इसी दौरान तीन की संख्या में आए चोरों ने एटीएम का लॉक तोड़ अंदर मौजूद रुपये निकाल ले गए। नमाज से लौटने पर देखा तो एटीएम का लॉक टूटा था और रुपये गायब थे। सीसीटीवी का फुटेज देखने पर पता चला की तीन की संख्या में आए चोरों ने घटना को अंजाम दिया। भुक्तभोगी ने घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। पीडि़त ने बताया कि चोर एटीएम से करीब 10 हजार रुपये ले जाने में सफल हुए। वैसे चोरी गए धनराशि की सही फिगर बैलेंस शीट देखने पर ही बताई जा सकती है । मामले में प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार आर्या ने बताया कि सीसी टीवी फुटेज के आधार पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed