{"_id":"602d55268ebc3ee9365bf805","slug":"thieves-took-away-millions-of-goods-including-cash-and-jewelery-jaunpur-news-vns5752700136","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने नकदी-जेवरात समेत लाखों का माल उड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरों ने नकदी-जेवरात समेत लाखों का माल उड़ाया
विज्ञापन
शाहगंज/जलालपुर। जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में मंगलवार की रात चोरों ने घर में घुसकर नकदी-जेवरात समेत लाखों का माल उड़ा दिया। सुबह घटना की जानकारी होने पर पीड़ितों ने थाने में सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन के बाद लौट गई।
जलालपुर थाना क्षेत्र के छितौना गांव सुनील पटेल का परिवार घर में सोया था। चोर ताला तोड़कर घर में घुस गए। सभी कमरों में जाकर वहां रखी आलमारी, संदूक आदि से सोने-चांदी के आभूषण, नकदी समेट कर फरार हो गए। खटपट की आवाज सुनकर सुनील की मां की नींद खुली तो उन्होंने शोर मचाया। तब तक चोर फरार हो गए। सुनील के मुताबिक एक मंगलसूत्र, चार सोने के कंगन, एक सोने की अंगूठी, एक सोने की नथिया, एक सोने का मांगटीका और चांदी के सामान सहित करीब डेढ़ लाख रुपये नगद चोरी हुआ है। शाहगंज नगर के नई आबादी मोहल्ला निवासी राकेश कुमार श्रीवास्तव परिवार के साथ सोमवार को पत्नी का इलाज कराने के लिए वाराणसी ले गए थे। मंगलवार की देर रात अज्ञात चोरों ने मकान के रोशनदान को तोड़कर अंदर घुसे। अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे चार सोने की अंगूठी, एक कंगन, झुमका चांदी का पायल, बिछिया सहित 23 हजार रुपये नकदी पर हाथ साफ कर चंपत हो गए। बुधवार की सुबह पड़ोसियों ने टूटा रोशनदान देखकर मामले की जानकारी गृहस्वामी को दी। करीब दो लाख की चोरी का अंदेशा जताया है। बक्शा: शिवगुलामगंज स्थित एक ढाबे पर खड़ी पिकअप से चोरों ने नोकिया ब्रांड आठ बैंड का सामान चुरा ले गए। सुल्तानपुर के चांदा थाना क्षेत्र के राजउमरी गांव निवासी रवि पुष्पाकर ने पुलिस को तहरीर में कहा है कि नोकिया ब्रांड बैंड का माल भरकर वाराणसी उतारने जा रहा था। ढाबा पर पिकअप खड़ाकर खाना खाने उतरा। वापस आया तो पीछे रस्सी काटकर चोरों ने घटना को अंजाम दे दिया था।