फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Thieves entered through the roof, jewelery and cash worth five lakhs stolen

छत के रास्ते घुसे चोर, पांच लाख के आभूषण व नकदी चोरी

Sat, 29 Oct 2022 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Oct 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Thieves entered through the roof, jewelery and cash worth five lakhs stolen
थानागद्दी। केराकत कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत थानागद्दी के जाखिया पुरवां में बृहस्पतिवार की रात चोरों ने एक घर से चोर पांच लाख के आभूषण और नकदी उठा ले गए। चोरों ने छत के रास्ते घर में घुसकर घटना को अंजाम दिया। छत व बरामदे में सो रहीं महिलाओं को भनक तक नहीं लगी। पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है। सूचना पर पुलिस ने मौका मुआयना किया।
विज्ञापन

जाखिया पुरवां गांव निवासी झगड़ू सिंह के घर बृहस्पतिवार की रात चोर छत के रास्ते मकान में दाखिल हो गए। चोरों ने मकान के सभी कमरों को खंगाल डाला। कमरे में रखी आलमारी, अटैची व बक्से में रखे लाखों के जेवर, नकदी और अन्य कीमती सामान उठा ले गए। घटना की जानकारी शुक्रवार की भोर में लोगों को हुई। महिलाओं ने देखा कि घर का दरवाजा खुला है और कमरे में सामान बिखरा पड़ा है। इस पर सभी ने शोर मचाया। इसके बाद भीड़ जुट गई।
विज्ञापन

झगड़ू सिंह ने बताया कि सोने की चार चूड़ियां, चांदी की एक करधनी, दो नथिया, दो मंगलसूत्र, चार अंगूठी व अन्य चांदी के करीब पांच लाख के जेवर और 15 हजार रुपये तथा कीमती सामान चोरी हुआ है। हालांकि चौकी इंचार्ज रोहित मिश्रा का कहना है कि मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। बीच गांव में घर है और मकान की छत पर चढ़ने का कोई रास्ता नहीं है। आलमारी का लाकर नहीं टूटा और उसमें से गहने गायब हो गए। फिर भी जांच की जा रही है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed