{"_id":"67dc33a79e58860f4503acc8","slug":"they-used-to-loot-by-forming-an-online-car-selling-company-2025-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News : ऑनलाइन कार बेचने वाली कंपनी बनाकर करते थे लूटपाट, अंतरजनपदीय गैंग का सरगना पकड़ा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News : ऑनलाइन कार बेचने वाली कंपनी बनाकर करते थे लूटपाट, अंतरजनपदीय गैंग का सरगना पकड़ा गया
Thu, 20 Mar 2025 08:56 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Thu, 20 Mar 2025 08:56 PM IST
सार
लूटपाट के अंतरजनपदीय गैंग का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने बताया कि सरगना समेत सात को गिरफ्तार किया गया है।ऑनलाइन कार बेचने वाली कंपनी बनाकर लूटपाट करते थे। अब पुलिस इनसे राजफाश करवाने में जुट गई है।
विज्ञापन
UP Police, यूपी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
बक्शा पुलिस ने बृहस्पतिवार को ऑनलाइन कार बेचने वाली कंपनी के नाम पर लूटपाट करने वाले अंतरजनपदीय गैंग के सरगना समेत सात आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने झांसी से जौनपुर आए कार खरीदारोंं को बंधक बनाया था। पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस ने कार्रवाई की।
विज्ञापन
सीओ सदर परमानंद कुशवाहा ने बताया कि गिरोह के लोग ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से अर्टिका कार सस्ते व लुभावने दाम पर बेचने का प्रचार करते थे। इनके जाल में फंस कर झांसी जनपद के गांव व थाना मोढ़ निवासी हिमेंद्र निषाद अपन दोस्त के साथ कार खरीदने जौनपुर आ गए। बदमाश उन्हें सुनसान स्थान पर ले गए।
विज्ञापन
वहां विरोध करने पर उन्हें लोहे के सीकड़ व रस्सी से बांधकर पिटाई करते हुए रुपये छीन लिए। सीओ ने बताया कि बदमाश पीड़ितों की आखों पर पट्टी बांधते फिर चश्मा लगा देते थे ताकि जगह का पता न चल सके। बदमाशों ने हिमेंद्र से भी 24 हजार रुपये छीन लिए। किसी तरह हिमेंद्र व उनके साथी थाने पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष लक्ष्मण विक्रम सिंह ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर टीम के साथ घेराबंदी की। इसके बाद कर सभी बदमाशों को गढ़ासेनी सई नदी पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी हुए बदमाशों में सरगना प्रतापगढ़ जनपद के आसपुर देवसरा धरौली निवासी जितेंद्र प्रसाद यादव है।
इसके साथ तेजीबाजार थाना क्षेत्र के अलहदिया गांव निवासी राजन यादव एवं मोहबतिया गांव निवासी विजय पाल उर्फ नाटे, बक्शा थाना क्षेत्र के उटरुखुर्द गांव निवासी राकेश गौतम एवं उमरक्षा गांव निवासी कुलदीप गौतम एवं सिकरारा थाना क्षेत्र के ककोहिया गांव निवासी विशाल गौतम शामिल हैं। इनके पास से छिनैती के 11 हजार रुपये, लोहे की तीन सिकड़, तीन चश्में, रस्सी व अभियुक्त राजन के पास से तमंचा बरामद किया है।