{"_id":"62d5a3ddcf3efa38917d19ab","slug":"there-will-be-no-jam-on-the-route-from-jesse-to-oldganj-jaunpur-news-vns664715292","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेसीज से ओलदगंज मार्ग पर अब नहीं लगेगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेसीज से ओलदगंज मार्ग पर अब नहीं लगेगा जाम
विज्ञापन
जौनपुर। नगर के प्रमुख मार्गों में शामिल जेसीज चौराहे से लेकर ओलंदगंज तक आए दिन जाम लगता है। जल्द ही इस समस्या का समाधान हो जाएगा क्योंकि 2.68 करोड़ रुपये की लागत से इस सड़क को चौड़ीकरण और सुंदरीकरण कराने का कार्य जल्द ही होगा। इसके लिए प्रस्ताव भी भेज दिया गया है। इसके साथ ही इसे लेकर अगले दस दिन के अंदर बैठक भी होने वाली है।
शहर के प्रमुख मार्ग जेसीज चौराहे से ओलंदगंज तक तकरीबन आधा किलोमीटर लंबाई है। इस मार्ग पर अतिक्रमण होने से आए दिन जाम लगता था। घंटों जाम में फंसने से लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ता है। वहीं, लोग जाम में फंसने के कारण जरूरी काम भी नहीं कर पाते हैं। इसे गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने शहर के व्यस्ततम सड़क में शुमार इस सड़क पर बीते 17 अप्रैल को बुलडोजर चलवा कर अतिक्रमण हटवाया। रात और दिन में चले अभियान के दौरान 70 अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई थी। इस दौरान अतिक्रमण की जद में आने वाले मकानों की सीढ़ी, बारजा और दीवार आदि तोड़ दिया गया था। लेकिन इसके बाद फिर से अतिक्रमण शुरू हो गया है। इससे लोगों को स्थाई तौर पर राहत नहीं मिल पाई। ऐसे में इस बार प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने के पहले इस सड़क के चौड़ीकरण का प्रस्ताव तैयार किया है। इसके लिए लोक निर्माण विभाग से दो करोड़ 68 लाख रुपये का प्रस्ताव कराया। साथ ही इसे स्वीकृति के लिए कमिश्नर वाराणसी को भेजा। जहां से इसे लेकर अगले 10 दिन के अंदर बैठक होनी प्रस्तावित है। इसकी स्वीकृति होने के बाद टेंडर की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी जाएगी।
बड़े शहरों की तर्ज पर बनेगी सड़क
जौनपुर। इस सड़क को बड़े शहरों की तर्ज पर बनाया जाएगा। बीच में डिवाइडर होगा। इसके साथ ही दोनों तरफ पटरी और फुटपाथ बनाया जाएगा। लाइटिंग की भी विशेष व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
जेसीज चौराहा से लेकर ओलंदगंज तक सड़क का चौड़ीकरण और सुंदरीकरण होना है। इसके लिए दो करोड़ 68 लाख रुपये खर्च करने का प्रस्ताव बनाया गया है। अगले 10 दिन के अंदर बैठक कराकर स्वीकृति लेनी है। इसके उपरांत टेंडर कराकर कार्य शुरू कराया जाना है। सड़क को बड़े शहरों की तर्ज पर बनाया जाएगा। - हिमांशु नागपाल, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट