Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   There will be fourlane from Bhadohi border to Polytechnic intersection

Jaunpur News: भदोही सीमा से पाॅलिटेक्निक चौराहे तक होगा फोरलेन

Tue, 14 Mar 2023 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Mar 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
There will be fourlane from Bhadohi border to Polytechnic intersection
राष्ट्रीय मार्ग संख्या 135 ए के तहत भदोही की सीमा से पाॅलिटेक्निक तक फोरलेन का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया चल रही है। पूर्व में सदर तहसील के नौ गांवों का एवार्ड घोषित हुआ था अब मड़ियाहूं तहसील के सात गांवों का एवार्ड घोषित किया गया है। इन गांवों के करीब 2274 काश्तकारों के लिए प्रशासन को 30 करोड़ से अधिक के मुआवजे की धनराशि मिली है। शिविर लगाकर काश्तकारों के आवेदन लिए जाएंगे। इसके बाद भुगतान किया जाएगी। फोरलेन के लिए मड़ियाहूं तहसील के जिन सात गांवों का अवार्ड हुआ है, उनमें धनुआ के 203, जोगापुर प्रथम के 213, मई के 262, पचवल के 1074, पाली के 13, रामपुर धनुआ के 217, सिधवन के 264 काश्तकारों को मुआवजा मिलेगा। शासन ने मुआवजे के लिए 30 करोड़ 23 लाख 73 हजार 984 रुपये का बजट 23 फरवरी को ही जिला प्रशासन को भेज दिया है। अब इन किसानों को प्रतिकर भुगतान के लिए नोटिस जारी की गई है। लेखपाल के पास काश्तकार पत्रावली जमा करेंगे फिर भुगतान किया जाएगा। पूर्व में तीन माह पहले सदर तहसील के नौ गांवों के हुए एवार्ड के लिए 11 करोड़ 67 लाख 60 हजार 701 रुपये प्राप्त हुए थे।
विज्ञापन

बता दें कि जनपद में भदोही सीमा से पाॅलिटेक्निक तक कुल 38 किमी सड़क को फोरलेन बनाया जाना है। इसमें मड़ियाहूं तहसील के 34 गांवों व सदर तहसील के 10 गांवों में कुल 19.4261 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया जाना है। इसमें कुल 8543 काश्तकारों की भूमि का अधिग्रहण किया जाना है। वहीं मड़ियाहूं में नया बाईपास 7.25 किमी निकाला जाना है। इसमें अभी एवार्ड नहीं तैयार हुआ है। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने बताया कि सदर तहसील के सात ग्रामों का एवार्ड हुआ है। इसके लिए बजट भी प्राप्त हुआ है। गांवों में शिविर लगाकर लेखपालों के माध्यम से काश्तकारों से अभिलेख जमा कराए जाएंगे। इसके बाद भुगतान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed