{"_id":"57a4ed414f1c1bc3762bb44f","slug":"there-will-be-a-million-of-mortgage-debt-on-land","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक लाख के कर्ज पर बंधक नहीं होगी भूमि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक लाख के कर्ज पर बंधक नहीं होगी भूमि
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
Updated Sat, 06 Aug 2016 01:17 AM IST
विज्ञापन
किसान क्रेडिट कार्ड पर एक लाख रुपये तक का ऋण लेने पर भूमि को बंधक नहीं रखा जाएगा। जबकि 50 हजार रुपये तक ऋण लेने पर नोड्यूज बनवाना आवश्यक नहीं हैं। इससे ऊपर का ऋण लेने वाले किसानों की भूमि बंधक रखने के साथ ही नोड्यूज बनवाना होगा।
जिले में छह लाख 40 हजार किसान हैं। जिसमें लगभग एक लाख किसानों द्वारा किसान क्रेडिट कार्ड बनवाया गया है। उनके द्वारा खेती करने के लिए किसान क्रेडिट कार्ड से बैंकों से ऋण लिया जाता है। साथ ही उसको जमा भी किया जाता है।
इस दौरान उक्त कार्ड से ऋण लेकर किसान समयानुसार खेती का कार्य करता है। जिससे उसको खेती करने के लिए परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता है। इसके लिए बैंक द्वारा भी किसानों को सुविधाएं प्रदान की गई हैं।
विज्ञापन
जिसमें केसीसी द्वारा एक लाख रुपये तक ऋण लेने पर किसान की भूमि बंधक नहीं रखने का प्राविधान है। साथ ही किसान एनएससी बनवाने का कार्य बैंक से भी करा सकता है। उसे बैंक के वकील के पास नहीं जाना होगा। इसके लिए किसानों को अपने सारे कागजात और एनएससी का निर्धारित शुल्क बैंक को देना होगा। बैंक द्वारा किसान के खाते से भी एनएससी का शुल्क काट लिया जाता है।