फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   There were locked in classrooms furore

कक्षाओं में ताला लगा कर िकया हंगामा

Wed, 04 Feb 2015 11:15 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Wed, 04 Feb 2015 11:15 PM IST
विज्ञापन
There were locked in classrooms furore
परीक्षा फार्म के नाम पर की जा रही वसूली के विरोध में बुधवार को टीडी कालेज में छात्रों ने हंगामा खड़ा कर दिया। छात्रों ने कक्षाओं में ताला लगा दिया और छात्रसंघ के अध्यक्ष रामपाल सिंह के नेतृत्व में छात्रों ने कालेज प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारी छात्रों ने आरोप लगाया कि कालेज प्रशासन प्रवेश के  समय भी अतिरिक्त पैसा वसूलता है। अब परीक्षा फार्म के नाम पर सौ रुपये वसूल किया जा रहा है।
विज्ञापन


प्राचार्य ने आश्वासन दिया कि बैठक कर शीघ्र ही इस मामले को सुलझा लिया जाएगा। छात्रसंघ अध्यक्ष रामपाल ने आरोप लगाया कि परीक्षा फार्म के नाम पर सौ रुपये वसूल किया जा रहा है, जो गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिन छात्रों से पैसा वसूल लिया गया है, उसे वापस किया जाए। यदि छात्र स्वेच्छा से देना चाहते हैं तो वह दे सकते हैं। उनका कहना था कि प्राचार्य डा. यूपी सिंह ने शनिवार को बैठक बुलाई थी।

बैठक में कहा गया था कि छात्रों से बातचीत कर उनका पक्ष रखा जाए। छात्रों से बातचीत की गई तो यह निष्कर्ष निकला कि वसूली से कोई भी छात्र संतुष्ट नहीं है। वसूली को रोकना होगा।

कालेज प्रशासन को कई बार ज्ञापन देकर वसूली रोकने की मांग की गई, लेकिन वसूली जारी है। कालेज प्रशासन के  निर्देश पर ही वसूली की जा रही है। यदि वसूली पर रोक नहीं लगाई गई तो कालेज में बड़ा आंदोलन खड़ा होगा।

 छात्रनेताओं ने चेतावनी दी कि छात्रसंघ छात्र हितों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं करेगा। कालेज में किसी तरह की वसूली नहीं होने दी जाएगी।

छात्रों ने आरोप लगाया कि कालेज में छात्रों की सुविधा के नाम पर जो धन लिया जाता है, उसका लाभ छात्रों को नहीं मिलता है। छात्र कोष का धन भी कालेज प्रशासन हड़प कर जाता है।


उनका कहना था कि मंगलवार को भी छात्रों ने प्रभारी प्राचार्य को ज्ञापन सौंप कर समस्याओं से अवगत कराया था। इस मौके पर अंशुमान सिंह, अवनीश कुमार सिंह, राहुल कुमार, उदय प्रताप, अभिषेक कुमार आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed