फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   There was fear of Prashant in three districts

तीन जिलों में प्रशांत का था खौफ

Thu, 09 Sep 2021 11:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
There was fear of Prashant in three districts
सुल्तानपुर जनपद के कादीपुर थाना इलाके के अमरेथू डडिया निवासी प्रशांत पांडेय उर्फ कल्लू पांडेय कम उम्र में ही नामचीन बदमाश बन गया। उसने एक के बाद एक आपराधिक घटनाओं को अंजाम देना शुरू कर दिया था। उसका खौफ तीन जिलों में था। पिछले दो माह से उसका आतंक सुल्तानपुर और जौनपुर में बढ़ गया था। पुलिस उसे खोजने में जुटी थी और बुधवार की रात सरतपहां इलाके में हुए मुठभेड़ में उसे ढेर कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक प्रशांत कम उम्र में तेजी से जरायम की दुनिया में आगे बढ़ रहा था। आंबेडकर नगर, जौनपुर और सुल्तानपुर जिले में उसका आतंक था। उसने दो माह पहले ही सुल्तानपुर में एक ही दिन में लूट की तीन वारदातों को अंजाम दिया था। इसी तरह वह जौनपुर की सीमा में सरपतहां इलाके में भी सक्रिय था और पुलिस की निगाह से बचकर वारदात को अंजाम दे रहा था। उसकी वजह से आसपास के जिलों में आपराधिक गठजोड़ की स्थिति बनती जा रही थी। जिसे देखते हुए उसके ऊपर पुलिस महानिरीक्षक अयोध्या की तरफ से 50 हजार, आंबेडकर नगर तथा जौनपुर जिले के एसपी की तरफ से 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। प्रशांत ने आंबेडकर नगर में मारपीट कर लूट की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने लूटे गए सामान की बरामदगी भी की थी। इसी तरह उसने सुल्तानपुर में 23 और जौनपुर में पांच आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया था, जिनमें लूट, डकैती, हत्या, चोरी, रंगदारी मांगने, जान से मारने के प्रयास जैसे मुकदमें शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed