फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   There was chaos as soon as five bodies arrived in two villages

दो गांवों में पांच शव आते ही मचा कोहराम..,

Wed, 14 Jul 2021 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
There was chaos as soon as five bodies arrived in two villages
जौनपुर। वाराणसी-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मकरा गांव स्थित बाईपास के पास मंगलवार की सुबह हुए हादसे में मारे गए पांच लोगों का शव उनके गांव शाम को पहुंचा तो कोहराम मच गया।
विज्ञापन

सिकरारा थानाक्षेत्र के बांकी गांव में शास्वत सिंह, बृजेश सिंह और हौसला मिश्र का शव पोस्टमार्टम के बाद एक साथ पहुंचा। शव घर पर पहुंचते ही चीख-पुकार तेज हो गई। बड़ी संख्या में लोग जौनपुर से ही शव के साथ गांव पहुंचे थे। एक ओर हौसला मिश्र की पत्नी मंजू को अंतिम वक्त पर पति के न होने की सूचना मिली तो वह चीखकर गिर पड़ीं। बृजेश की पत्नी नमिता भी जब पति का चेहरा देखीं तो दहाड़ मार कर रोने लगी।
विज्ञापन

सुनील सिंह के बेटे शास्वत का शव देख मां रुचि और बहन शालिनी चीख पड़ीं। दादी अमरावती बेसुध हो गईं। सैकड़ों लोग सिर झुकाए मौन शव यात्रा में शामिल दिखे। राम घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। उधर मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र सरायडिंगुर गांव निवासी दो सगे भाई प्रनुग्रह सिंह और प्रभुदेव सिंह की लाश पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंची तो कोहराम मच गया। पूरे गांव में मंगलवार को चूल्हे नहीं जले। शव आने से पहले मायके से आई मां वंदना उर्फ रिंकी, मृतकों के पिता विवेक सिंह और बड़ी तान्या सिंह गाड़ी से उतरते ही बेहोश हो गए। उन्हें किसी तरह होश में लाया गया। माता पिता और बहन बार-बार शव से लिपटकर बिलखते रहे। गमगीन माहौल में पूरे गांव में सन्नाटा पसरा रहा। दोनों भाइयों का अंतिम संस्कार प्रयागराज के छतनाग घाट पर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed