फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   There was a stir in the school after 6 girl students got headache and fever.

Jaunpur News: 6 छात्राओं को सिरदर्द और बुखार आने से स्कूल में मचा हड़कंप

Fri, 09 Aug 2024 02:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Aug 2024 02:39 AM IST
विज्ञापन
There was a stir in the school after 6 girl students got headache and fever.
जफराबाद। जलालपुर के गयासपुर गांव स्थित जयप्रकाश नारायण सर्वोदय बालिका आश्रम पद्धति विद्यालय में कक्षा 6 से 12 तक की छात्राएं छात्रावास में रहकर पढ़ाई करती हैं। बुधवार को छह छात्राओं को सिरदर्द और बुखार आने से स्कूल में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

स्कूल प्रशासन ने सभी को इलाज के लिए सीएचसी नेहरूनगर पहुंचाया। छात्राओं के इलाज के बाद भी बुखार कम नहीं होने पर सीएचसी के डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। आश्रम पद्धति विद्यालय के अध्यापक रमाकांत ने सीएचसी पर फोन कर डॉक्टर को बताया कि दो छात्राओं को बुखार आ गया है। संदेश पाते ही डॉ. रवि कुमार विद्यालय पहुंचकर छात्राओं को देखकर उन्हें आवश्यकता अनुसार दवा दिए। उसके बाद बृहस्पतिवार की सुबह स्कूल से फोन आया की अब इस समय विद्यालय में छः छात्राओं आंचल (16) , भारती (14) ,अंजली (16), ऋतु (17) , अंजू (15) , चांदनी (17) के सिर में दर्द के साथ तेज बुखार भी आ गया है। छात्राओं को सीएचसी पर ले जाकर सीबीसी ,मलेरिया, टाइफाइड की जांच कराई गई। जांच रिपोर्ट निगेटिव आने पर सभी ने राहत की सांस ली। लेकिन बुखार 102 से 103 डिग्री के बीच नहीं आ रहा था। डॉक्टर ने इंजेक्शन देने के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सीएचसी के डॉ. रविकुमार ने बताया कि बुधवार को विद्यालय के अध्यापक रमाकांत ने छात्राओं की तबीयत के बारे में बताया था। छात्राओं को बुखार आने की सूचना मिली थी। स्कूल पहुंच कर दवा देकर अस्पताल आ गया। कुछ जांच होनी थी सभी को सदर अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed