फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   There is no ultrasound facility at CHC, patients are wandering for examination

Jaunpur News: सीएचसी पर अल्ट्रासाउंड की सुविधा नहीं, जांच के लिए भटक रहे मरीज

Thu, 21 Nov 2024 12:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2024 12:47 AM IST
विज्ञापन
There is no ultrasound facility at CHC, patients are wandering for examination
मड़ियाहूं सीएचसी पर अल्ट्रासाउंड की सुविधा न होने से जांच के लिए मरीजों को भटकना पड़ता है। इसके चलते मरीजों को परेशानी उठानी पड़ रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर हर रोज ओपीडी में 350 से अधिक मरीज पहुंचते हैं। इनमें से 20 से 25 गर्भवती महिलाओं के अलावा अन्य मरीज लोग ऐसे होते हैं, जिन्हें जांच की जरूरत पड़ती है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य केंद्र पर अल्ट्रासाउंड मशीन न होने से मरीजों को अल्ट्रासाउंड कराने के लिए इधर-उधर चक्कर लगाना पड़ रहा है। कुछ महिलाएं मोटी रकम खर्च कर निजी सेंटरों पर अल्ट्रासाउंड कराने के लिए मजबूर होती हैं। सीएचसी पर हर 20 से 25 महिलाओं के साथ ही अन्य मरीज भी इलाज कराने के लिए सीएचसी पर आते हैं। उन्हें जांच की जरूरत होती है। सीएचसी में प्रतिदिन महिला मरीजों की भीड़ रहती है। शासन का निर्देश है कि गर्भवती महिलाओं की हर माह जांच कर उनके स्वास्थ्य की रिपोर्ट दी जाए। गर्भवती महिलाओं का अल्ट्रासाउंड नहीं हो पाता है। उन्हें प्राइवेट अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर जांच के लिए 800 से 1200 रुपये खर्च करना पड़ता है। महमूदपुर गांव निवासी पुनीत सिंह ने बताया कि सीएचसी में अल्ट्रासाउंड न होने से मरीजों को निजी अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर जाना पड़ रहा है। जहां केंद्र संचालक मनमानी वसूली करते हैं।
विज्ञापन

सीएससी अधीक्षक डॉ. अरुण कुमार भारती ने बताया कि सीएचसी में अल्ट्रासाउंड की सुविधा नहीं है। गर्भवती महिलाओं का अल्ट्रासाउंड विभाग अपने खर्चे पर नि:शुल्क करवा जा रहा है। लगभग 15 से 20 अल्ट्रासाउंड के मरीज रोज आते हैं। उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed