फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   There is a lot of movement from Mumbai, don't be corona patient

मुंबई से है खूब आवाजाही, कोरोना से न हो जाए यारी

Wed, 24 Feb 2021 11:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Feb 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
There is a lot of movement from Mumbai, don't be corona patient
जेसीज चौराहे पर बिना मास्क लगाए बेफिक्र होकर आते जाते लोग। संवाद - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। महाराष्ट्र समेत देश के कई राज्यों में कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। बावजूद जिले के लोग बचाव को लेकर बेफिक्र नजर आ रहे हैं। सार्वजनिक स्थलों से लेकर घर, दुकान, दफ्तर में कहीं भी सुरक्षा मानक का पालन नहीं हो रहा। दो गज की दूरी, मास्क है जरूरी को पूरी तरह भूला दिया गया है। कोरोना से न सही, लोग धूल-मिट्टी के गुबार से बचने के लिए भी मास्क नहीं पहन रहे।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के दौरान जौनपुर एक समय पूर्वांचल में अव्वल था। यहां सबसे ज्यादा पॉजिटिव मरीज थे। संक्रमण का असर कम होने पर अनलॉक हुआ और धीरे-धीरे लोग घरों से बाहर निकलने लगे तो सामाजिक दूरी का मानक खत्म हो गया। अब मास्क लगाना और हैंड सैनिटाइजर का उपयोग भी बंद हो गया है। शहर के पॉलीटेक्निक चौराहा से लेकर रुहट्टा, ओलंदगंज, चहारसू, कोतवाली चौराहा, जेसीज चौराहा, वाजिदपुर, कलेक्ट्रेट तिराहा सहित किसी भी क्षेत्र में लोग मास्क का उपयोग नहीं कर रहे। सिर्फ चौराहे-तिराहे पर खड़े पुलिसकर्मी ही मास्क लगा रहे, वह भी इसलिए ताकि बेतहाशा उड़ते धूल-मिट्टी के गुबार से बच सकें। लापरवाही का यह हाल तब है, जब मुंबई में संक्रमण तेजी से फैलने लगा है और वहां से बड़ी संख्या में लोग जिले में आ-जा रहे हैं। इस बाबत एएसपी सिटी डॉ. संजय कुमार का कहना है कि कोरोना से बचाव के लिए सतर्कता बरतने के निर्देश पहले ही जारी हैं। चालान की कार्रवाई भी अब तेज की जाएगी।

ोतवाली चौराहे पर बिना मास्क लगाए बेफिक्र होकर आते जाते लोग। संवाद

ोतवाली चौराहे पर बिना मास्क लगाए बेफिक्र होकर आते जाते लोग। संवाद- फोटो : JAUNPUR

चहारसू चौराहे पर बिना मास्क लगाए बेफिक्र होकर आते जाते लोग। संवाद

चहारसू चौराहे पर बिना मास्क लगाए बेफिक्र होकर आते जाते लोग। संवाद- फोटो : JAUNPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed