{"_id":"61268d7c8ebc3ec77609aec4","slug":"there-are-countless-potholes-on-the-road-from-jaunpur-to-bhadohi-border-jaunpur-news-noi6079212173","type":"story","status":"publish","title_hn":"जौनपुर से भदोही सीमा तक सड़क पर हैं अनगिनत गड्ढे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौनपुर से भदोही सीमा तक सड़क पर हैं अनगिनत गड्ढे
विज्ञापन
जौनपुर-मिर्जापुर मार्ग पर कई जगह छोटे-बड़े गड्ढे हो गए हैं।इसके चलते रामपुर से भदोही तक आधे घंटे का सफर घंटे भर में भी पूरा नहीं हो पाता। जौनपुर से भदोही की सीमा तक इस सड़क पर अनगिनत गड्डे बन गए हैं। सड़क पर बने गड्ढों में बारिश का पानी भर गया है। सिसे आए दिन वाहन इन गड्ढों में फंसते हैं। इससे जाम की समस्या पैदा हो जाती है। लोक निर्माण विभाग के जिम्मेदारों का कहना है कि यह सड़क पिछले साल ही एनएच को ट्रांसफर हो चुकी है। अब इस सड़क की मरम्मत की जिम्मेदारी एनएच की है। एनएच ने इसे फोरलेन बनाने के लिए डीपीआर तैयार किया है।
शहर के मध्य से होकर गुजरने वाील दुद्धी-लुंबनी मार्ग पर दिन रात भारी वाहनों का आवागमन जारी रहता है। सोनभद्र और मिर्जापुर से गिट्टी, मोरंग, बालू, पटिया आदि निर्माण सामग्री लादकर इसी सड़क से भारी वाहन जौनपुर समेत आजमगढ़, गोरखपुर, अंबेडकरनगर, अयोध्या आदि स्थानों के लिए जाते हैं। धार्मिक नजरिए से भी यह सड़क महत्वपूर्ण है। जौनपुर के अलावा आस-पास के कई जिलों से श्रद्धालु मां विंध्यवासिनी के दर्शन-पूजन के लिए इसी सड़क से होकर आते जाते हैं। पचवल गांव निवासी विनय यादव का कहना है कि कई जगह सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। इससे भारी वाहन आए दिन इन बड़े गड्ढों में फंस जाते हैं। सड़क सबसे ज्यादा खराब जमालापुर से भदोही के बीच है। सड़क ठीक रहने पर रामपुर से भदोही की दूरी आधे घंटे में पूरी हो जाती थी, लेकिन अब यह सफर एक घंटे में भी पूरा नहीं हो पाता।
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता जैनूराम का कहना है कि दुद्धी-लुंबनी मार्ग नेशनल हाईवे में तब्दील हो गया है। इसे पीडब्ल्यूडी से एनएच को स्थानांतरित कर दिया गया है। एनएच को इसे फोरलेन बनाना है। सड़क की मरम्मत क्यों नहीं हो पा रही है, इसके बारे में एनएच के अधिकारी ही बता सकेंगे। उधर, मछलीशहर सांसद बीपी सरोज का कहना है कि राष्ट्रीय राजमार्ग 135-ए मीरजापुर-भदोही, जौनपुर-अकबरपुर व अयोध्या का खंड है। इस सड़क के निर्माण का जिम्मा अभी तक राज्य सरकार का था। अधिकारियों से विस्तृत रिपोर्ट लेने के बाद सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने इसे राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करते हुए जौनपुर-भदोही मार्ग को दुरुस्त करने के लिए 43 करोड़ 28 लाख का बजट स्वीकृत कर दिया है। बहुत जल्द इस सड़क की मरम्मत का काम शुरू होगा।
विज्ञापन
-----
सड़क पर धान की रोपाई कर जताया विरोध
रामपुर। सपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को रामपुर के पास सड़क पर बने गड्ढों में एकत्र पानी के बीच धान की रोपाई कर सरकार विरोधी नारे लगाए। इसके पहले सपा कार्यकर्ताओं ने रामपुर थाने के ठीक सामने तालाब में तब्दील सड़क पर धान की रोपाई का प्रयास किया था तो पुलिस ने उनके इस प्रयास को नाकाम कर दिया था। पुलिस के विरोध के चलते बाजार से कुछ दूर आगे जाकर पार्टी कार्यकर्ताओं ने सड़क पर धान की रोपाई कर विरोध जताया। इस संबंध में थानाध्यक्ष रामपुर विजय शंकर सिंह ने कहा कि सपा के कुछ कार्यकर्ता सड़क पर रास्ता जाम करना चाह रहे थे, जिन्हें रोक दिया गया।