फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   There are also behind the fledgling voting

मत देने में नई नवेली भी नहीं रही पीछे

Sun, 06 Dec 2015 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो जौनपुर।
अमर उजाला ब्यूरो जौनपुर। Updated Sun, 06 Dec 2015 01:28 AM IST
विज्ञापन
There are also behind the fledgling voting
तीसरे चरण के मतदान में पहली बार मत देने वालों में गजब का उत्साह रहा। नई नवेली दुल्हनें भी अपने मताधिकार का प्रयोग करने से पीछे नहीं रही। वोट देने के लिए मतदाताओं का हुजुम पूर्वाह्न 10 बजे के बाद पहुंचने लगा। 
विज्ञापन

यह सिलसिला मतदान समाप्त होने तक चलता रहा। वहीं, पांच ब्लाकों में 7053 प्रत्याशियों का भाग्य शनिवार को मतपेटी में बंद हो गया। 

मालूम हो कि तीसरे चरण के पांच ब्लाक मडिय़ाहूं, रामपुर, रामनगर, बरसठी व सिकरारा में 7053 प्रत्याशियों मैदान में रहे। जिसमें 453 प्रधान पद के लिए 3783 प्रत्याशी और 5585  सदस्य पद के लिए 3270 प्रत्याशी मैदान में रहे।
विज्ञापन


इन प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला शनिवार को मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर किया। इस दौरान सात लाख 65हजार 556 मतदाताओं के सापेक्ष 66.41प्रतिशत वोटरों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस दौरान पहली बार मतदाता बने लोगों में गजब का उत्साह देखने को मिला। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मताधिकार का प्रयोग करने के बाद उनके चेहरे पर खुशी बिखरी हुई थी। वहीं नई नवेली दुल्हन भी वोट देकर अपने को गौरवान्वित महसूस कर रही थीं।

पुरुषों के साथ ही महिलाओं की भी लंबी कतारें सुबह से लेकर शाम तक रही। इस दोरान नौजवान मतदान को लेकर खासे उत्साहित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed