फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The young man who went to meet his girlfriend was strangled to death

Jaunpur News: प्रेमिका से मिलने गए युवक की गला रेतकर हत्या

Thu, 18 May 2023 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 May 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
The young man who went to meet his girlfriend was strangled to death
जफराबाद। जलालपुर थाना क्षेत्र के इजरी गांव से जफराबाद थाना क्षेत्र के मिसिरपुर गांव में प्रेमिका से मिलने के लिए गए एक युवक की बुधवार की रात में गला रेतकर हत्या कर दी गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने शव को वहां से करीब 200 मीटर दूर रामदासपुर गांव में रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया। पुलिस ने बृहस्पतिवार की सुबह मौके से चाकू बरामद किया। प्रेमिका को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

जफराबाद थाना क्षेत्र के रामदासपुर गांव में रेलवे ट्रैक पर बृहस्पतिवार को एक युवक का शव मिला। आसपास के लोगों ने उसकी पहचान जलालपुर थाना क्षेत्र के इजरी गांव निवासी संदीप कुमार के रूप में की। ग्रामीणों ने ही पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो जांच शुरू की गई। डॉग स्क्वायड बुलाया गया। डॉग सौर्य पहुंचते ही रेलवे ट्रैक से थोड़ी दूर एक व्यक्ति के घर की तरफ गया। वहां पुलिस पहुंची तो बरामदे में खून लगा हुआ था। वहां चाकू भी बरामद किया गया। जब गहनता से जांच शुरू की गई तो पता चला कि जलालपुर थाना क्षेत्र के इजरी गांव निवासी संदीप कुमार (30) पुत्र लालमन ऑटो चलाने का काम करता था। जफराबाद थाना क्षेत्र के मिसिरपुर गांव निवासी प्राइवेट अस्पताल में काम करने वाली एक युवती से आते-जाते प्रेम हो गया था। इधर, युवती अपने मायके में ही रहती है। बुधवार की रात में संदीप बाइक से मिसिरपुर प्रेमिका से मिलने के लिए पहुंचा था। वहीं उसके घर पर बरामदे में युवती ने अपने साथी के साथ मिलकर चाकू से गला काटकर हत्या कर दी। रेलवे ट्रैक से थोड़ी दूरी से बाइक भी बरामद की गई। मृतक संदीप की मां कलावती ने तहरीर देकर पुलिस को बताया कि संदीप जिस युवती से प्रेम करता था, वह उससे पैसा मांगती थी। उस लड़की का एक साथी भी है। पैसा न देने के कारण ही उसने संदीप की हत्या करा दी। पुलिस ने इस मामले में प्रेमिका, उसके साथी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर ली। घटनास्थल पर थानाध्यक्ष राजाराम द्विवेदी, सीओ कुलदीप गुप्ता, एएसपी बृजेश कुमार ने भी पहुंचकर जायजा लिया। फॉरेंसिक टीम ने जरूरी नमूना भी लिया। एएसपी ने बताया कि युवक की हत्या के मामले में उसकी मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मौके से चाकू बरामद किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed