फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The young man who went to bathe in the river with friends drowned

दोस्तों संग नदी में नहाने गया युवक डूबा

Wed, 21 Jul 2021 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
The young man who went to bathe in the river with friends drowned
मलेथु के हीरापट्टी गांव में वरूणा नदी में गांधी घाट पर स्नान करते समय बुधवार की दोपहर डेढ़ बजे एक युवक डूब गया जबकि उसके पांच साथी बचा लिए गए। वहीं, घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई और गोताखोरों की मदद से शव को खोजबीन में जुट गई।
विज्ञापन

रामपुर थाना क्षेत्र के धनुहा गांव निवासी सलमान (22) पुत्र नईम उर्फ झगड़ू अपने पांच साथियों रवि, सैफ, साहिल, कैश, यूसूफ के साथ दोपहर घर से 15 किलोमीटर दूर सुरेरी थाना क्षेत्र के मलेथु के हीरापट्टी गांव के समीप से गुजरी वरूणा नदी के गांधी घाट पर स्नान करने पहुंचा। स्नान करने के दौरान सलमान नदी में गहराई की तरफ चला और डूबने लगा। उसका शोर सुनकर स्नान कर रहे अन्य साथी उसे बचाने का प्रयास करने लगे, लेकिन वह भी डूबने लगे। हालांकि खतरा बढ़ता देख ने लोग किसी तरह बाहर निकल आए लेकिन वे सलमान को नहीं बचा सके। बाहर निकले दोस्तों ने जब शोर मचाया तो आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और मामले की सूचना सुरेरी चौकी इंचार्ज वरुणेंद्र राय को दिए, जो काफी देर से मौके पर पहुंचे। साथ ही ग्रामीण सहित उसके दोस्तों ने सलमान को काफी देर तक नदी में खोजते रहे, लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं चल सका। इसपर ग्रामीणों ने इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। इसपर सुरेरी थानाध्यक्ष संतोष कुमार पाठक, रामपुर थाना प्रभारी रामपुर विजयशंकर सिंह भी मौके पर पहुंचे और गोताखोरों को बुलाकर खोजबीन शुरू करवाई। इस संबंध में थानाध्यक्ष रामपुर संतोष कुमार पाठक का कहना है कि गोताखोर को बुलवाकर नदी में डूबे युवक को खोजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed