फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The young man who came to meet his girlfriend was beaten up and handed over to the police

प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक की पिटाई कर पुलिस को सौंपा

Tue, 12 May 2020 05:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2020 05:57 PM IST
विज्ञापन
The young man who came to meet his girlfriend was beaten up and handed over to the police
मछलीशहर। क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की रात अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक को ग्रामीणों ने पकड़कर पिटाई की और पुलिस को सौंप दिया। आरोपी ने व्हाट्सएप पर चैटिंग के जरिए युवती को प्रेमपाश में फंसाया था। उसे शादी का झांसा देकर दो साल से शारीरिक शोषण कर रहा था। शादी से मुकरने के बाद युवती ने उसे सबक सिखाने के लिए घर बुलाया था।
विज्ञापन

मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने इलाके की एक युवती के व्हाट्सएप पर दो साल पहले चैटिंग करना शुरू किया। धीरे-धीरे दोनों का प्यार परवान चढ़ा तो दोनों एक दूसरे से चोरी छिपे मिलने लगे। युवती का आरोप है कि युवक ने शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण किया। जब भी युवती ने उस पर शादी का दबाव बनया तो वह टालने लगा। इसी बीच युवती को किसी माध्यम से पता चला कि उसका प्रेमी चार बच्चों का पिता है और खुद को प्रयागराज के फूलपुर का निवासी बताकर उसे धोखा दे रहा था। इस के बाद युवती प्रेमी को सबक सिखाने की ठान ली। मुलाकात के बहाने उसे सोमवार की रात घर के पास बुलाया और इसकी जानकारी परिजनों को दे दी। गुस्साए परिजनों ने युवक को पकड़ पिटाई की। मौके पर भीड़ जमा हो गई। किसी ने डायल 112 पर सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस युवक को थाने ले गई। कोतवाली प्रभारी पंकज पांडेय ने ऐसी किसी घटना की जानकारी से अनभिज्ञता जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed