{"_id":"5f662ffdc7d5b10f844eba1a","slug":"the-young-man-had-fled-from-mumbai-after-marrying-a-muslim-girl-the-police-showed-strictness","type":"story","status":"publish","title_hn":"जौनपुर: मुस्लिम युवती से प्रेम विवाह कर मुंबई से भागा था युवक, पुलिस ने दिखाई सख्ती तो परिवार ने अपनाया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौनपुर: मुस्लिम युवती से प्रेम विवाह कर मुंबई से भागा था युवक, पुलिस ने दिखाई सख्ती तो परिवार ने अपनाया
Sat, 19 Sep 2020 09:51 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Sat, 19 Sep 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला।
चार वर्ष पूर्व मुंबई में मुस्लिम युवती से प्रेम विवाह करने वाला शख्स लॉकडाउन में बिना बताए गांव भाग आया था। उसे ढूंढते हुए युवती मुंबई से गांव आई तो युवक और उसके परिजनों ने अपनाने से इंकार कर दिया। लेकिन युवती जब शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप लगाते हुए थाने पहुंची तो युवक और उसका परिवार उसे अपनाने को राजी हो गए। फिर पुलिस की मौजूदगी में युवती को विदा कराकर युवक के परिजन घर ले गए। मामला रामपुर थाने के गंधौना गांव का है।
विज्ञापन
गांव निवासी एक युवक रोजगार की तलाश में चार वर्ष पूर्व मुंबई गया था। वहां वडाला इलाके में मुस्लिम युवती से उसे प्रेम हो गया। इसके बाद युवक ने गुपचुप उससे विवाह कर लिया। युवती भी धर्म परिवर्तन कर उसके साथ रहने लगी। दंपती को डेढ़ वर्ष पूर्व एक बच्चा भी हुआ। इस बीच, लॉक डाउन में युवक बिना बताए मुंबई से भागकर घर आया।
विज्ञापन
महीनों इंतजार के बाद भी नहीं लौटा तो उसे ढूंढते हुए युवती बच्चेेेे के साथ गांव पहुंच गई। लेकिन युवक और उसके परिजनों ने युवती को अपनाने से इनकार कर दिया। परेशानहाल युवती ने पहले तो अपने स्तर से समझाने की पूरी कोशिश की, लेकिन बात नहीं बनी। इसके बाद वह थाने पहुंची और उसने युवक के विरुद्ध शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण का आरोप लगाया।
विज्ञापन
इसके बाद पुलिस युवक और परिवार वालों को थाने ले आई। प्रबुद्ध लोग भी थाने पहुंचे। शनिवार को दोनों पक्षों के बीच घंटों पंचायत हुई। सीओ मड़ियाहूं राजेंद्र कुमार, एसओ संपूर्णानंद सहित अन्य लोगों की मौजूदगी में पंचायत में परिजन युवती को अपनाने के लिए राजी हुए। इसके बाद ससम्मान विदा कराकर युवती को घर ले गए।