फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The young man gave his life by hanging from the noose of the sari

साड़ी के फंदे से लटककर युवक ने दी जान

Thu, 14 Oct 2021 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
The young man gave his life by hanging from the noose of the sari
सिकरारा थाना क्षेत्र के मनिकापुर गांव में बुधवार को एक युवक का शव उसके कमरे में साड़ी के फंदे के सहारे पंखे से लटकता हुआ मिला। परिवार के लोगों के मुताबिक वह काफी समय से अवसाद ग्रस्त था। उसका इलाज भी चल रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मनिकापुर गांव निवासी धर्मराज बिंद के पुत्र दिलीप उर्फ दारा (28) बुधवार को सुबह साढ़े छह बजे चाय पीने के बाद अपने कमरे में जाकर दरवाजा बंद कर लिए। लगभग आधे घंटे बाद माता निर्मला ने उनको आवाज लगाई, लेकिन कोई उत्तर नहीं मिला। कोई उत्तर नहीं मिलने पर वह अंदर कमरे में गईं तो अंदर दृश्य देख चीख पड़ीं। पंखे में साड़ी के फंदे के सहारे दिलीप का शव लटक रहा था। शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। घटना की सूचना थाने पर दी गई। मौके पर थानाध्यक्ष सैयद हुसेन मुंतजर पहुंचे और शव को उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दिलीप के पिता धर्मराज मुंबई गए हैं, जबकि पत्नी रेनू अपने बेटे श्रेयांश (12), आदित्य (8) व बेटी अदिति (2) के साथ मायके गई हैं। घटना के समय घर में मां निर्मला व छोटी बहन अंकिता ही थीं। दोनों का रो-रो कर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed