फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The young man ended his life by hanging himself

Jaunpur News: घर के अंदर फंदा लगाकर युवक ने दी जान

Thu, 25 May 2023 11:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 May 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
The young man ended his life by hanging himself
शाहगंज। कोतवाली क्षेत्र के हुसैनाबाद गांव में बृहस्पतिवार को अपने घर के अंदर फंदा लगाकर एक युवक ने जान दे दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के हुसैनाबाद गांव निवासी अरविंद कुमार बिंद (38) पुत्र सहदेव बिंद के परिवार के लोग दोपहर में घर के बाहर गए थे। मकान खाली देखकर युवक ने घर का दरवाजा बंद कर लिया। इसी दौरान उसने बिजली के तार से फंदा लगा लिया।
विज्ञापन

परिवार के लोग घर पहुंचे तो दरवाजा नहीं खुलने पर तोड़ दिया। घर में घुसे तो उसका शव फंदे से लटका था। प्रभारी निरीक्षक आदेश कुमार त्यागी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। प्रभारी निरीक्षक आदेश कुमार त्यागी ने बताया कि युवक ने घर में फांसी लगा लिया है। शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed