{"_id":"fa63b93b6e471d943a98d246a770013d","slug":"the-workers-cycle-and-solar-light-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रमिकों को दी साइकल और सोलर लाइट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रमिकों को दी साइकल और सोलर लाइट
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
Updated Mon, 05 Jan 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार अधिनियम के अन्तर्गत पंजीकृत पात्र निर्माण श्रमिकों को सोमवार को कैबिनेट मंत्री पारसनाथ यादव ने साइकल, चेक और सोलर लाइट का वितरण किया।
गोशाला भवन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री ने कहा कि महात्मा गांधी ने कहा था कि जब तक पिछली पंक्ति में बैठे अंतिम व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान नहीं आती, तब तक देश का विकास पूर्ण नहीं माना जा सकता। भारत कृषि प्रधान देश है। गांव की पंचायत से लेकर देश की सबसे बड़ी पंचायत संघीय ढांचे को मजबूत करने की आवश्यकता है।
उन्होंने सहायक श्रम आयुक्त को निर्देशित किया कि जिले के सभी पात्र मजदूरों के पंजीकरण कर सूची तैयार करें। सभी मजदूरों के पंजीकरण शुल्क (100 रुपये) की धनराशि एकमुश्त मुझसे प्राप्त कर लें। किसी पात्र मजदूर से एक भी पैसा पंजीकरण के लिए न लिया जाए।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने श्रमिकों के हित की विभिन्न लाभकारी योजनाएं चलाई है। इस दौरान उन्होंने 200 श्रमिकों को साइकिल, 290 श्रमिकों को सोलर लाइट वितरित किया। मृत्यु एवं अंत्येष्टि योजना के तहत आशा देवी पत्नी स्व. उदयराज बिंद, और वंशराजी देवी पत्नी स्व. बाबूराम को 1.15 लाख का चेक दिया गया।
इस मौके पर सुनील निषाद, तेज बहादुर, ओम प्रकाश, सीमा देवी, प्रमोद यादव, मनोज कुमार, रामचरन यादव, अवनेंद्र कुमार, गोविंद सरोज, शीला देवी, किरन, ज्योति, विजय यादव, धर्मेंद्र, विभा, अजीत, बच्चे लाल, मो0 अख्तर, लाल साहब और चंद्रेश चौहान समेत 18 श्रमिकों को शिशु हित लाभ योजना और सात को मातृत्व हितलाभ योजना के तहत कुल 4.53 लाख का चेक वितरित किया गया।
सहायक श्रमायुक्त बीएन दुबे ने सरकार की ओर से चलाई जा रहीं श्रमिक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान डीएम सुहास एलवाई, एसपी बबलू कुमार, सीआरओ अरविंद पांडेय का स्वागत किया।
इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष राजनरायन बिंद, श्याम बहादुर पाल, दीपक सिंह मांटो, आलोक यादव, सुशील श्रीवास्तव, अख्तर अली आदि मौजूद थे। संचालन श्रम प्रवर्तन अधिकारी आरके पांडेय ने किया।