फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The work of teachers, education friends and instructors will be evaluated

शिक्षकों, शिक्षा मित्रों और अनुदेशकों के कार्यों का होगा मूल्यांकन

Mon, 18 Oct 2021 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
The work of teachers, education friends and instructors will be evaluated
परिषदीय विद्यालयों में पढ़ाने वाले शिक्षकों, शिक्षामित्रों और अंशकालिक अनुदेशकों के कार्यों का मूल्यांकन किया जाएगा। राज्य शैक्षणिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद के निदेशक डा. सवेंद्र विक्रम बहादुर सिंह ने इस संबंध में विभाग को पत्र भी भेजा है। इसमें कहा गया है कि निष्ठा शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम - 3 की शुरुआत होनी है। प्रशिक्षण के बाद शिक्षकों का मूल्यांकन भी होगा और 70 फीसदी अंक प्राप्त होने पर ही प्रमाणपत्र दिया जाएगा। यह प्रशिक्षण कोर्स शिक्षकों के अलावा शिक्षामित्र व अनुदेशकों को करना अनिवार्य है।
विज्ञापन

निष्ठा-3 कार्यक्रम राष्ट्रीय शिक्षा नीति की सिफारिशों पर आधारित है। इस कार्यक्रम को दीक्षा पोर्टल के माध्यम से संचालित किया जाएगा। पंजीकरण के बाद निश्चित समय में कोर्स पूरा करना होगा। एक कोर्स को पूरा करने के लिए तीन से चार घंटे का समय देना होगा। हर कोर्स को पूरा करने के बाद प्रशिक्षार्थी को ऑनलाइन मूल्यांकन टेस्ट देना होगा और इसमें निर्धारित अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा। 70 फीसदी अंक प्राप्त करने पर ही प्रमाणपत्र जारी किया जाएगा। अक्तूबर से मार्च 2022 तक सभी शिक्षकों को 12 मॉड्यूल में प्रशिक्षण प्राप्त करना होगा। बीएसए डा. गोरखनाथ पटेल का कहना है कि हर महीने दीक्षा पोर्टल पर दो कोर्स अपलोड किए जाएंगे। हर महीने दो कोर्स करने होंगे। डायट फैकल्टी, एआरपी, केआरपी, एसआरपी, प्रधानाध्यापक, सहायक अध्यापक, शिक्षा मित्र व अंशकालिक अनुदेशकों को यह प्रशिक्षण लेना अनिवार्य है। बेसिक शिक्षा अधिकारी सभी कोर्स की प्रगति की मॉनिटरिंग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed