फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The women shared experiences on stage

मंच पर महिलाओं ने साझा किए अनुभव

Sat, 03 Sep 2016 01:01 AM IST
jaunpur
jaunpur Updated Sat, 03 Sep 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
The women shared experiences on stage
दीप प्रज्ज्वलित करते डीएम भानुचंद्र गोस्वामी, एसपी अतुल सक्सेना और अमर उजाला वाराणसी के महाप्रबंधक यादवेश कुमार - फोटो : jounpur
अमर उजाला और प्रदेश सरकार के साझा प्रयास से शुक्रवार को कलेक्ट्रेट प्रेक्षागृह में आयोजित नारी सम्मान समारोह में अलग-अलग क्षेत्रों से आई महिलाओं ने भाग लिया। समारोह में अपनी प्रतिभा की बदौलत समाज में पहचान बनाने वाली महिलाओं को सलाम किया गया। इस मौके पर कन्या विद्याधन से लाभान्वित छात्राओं ने बताया कि इस योजना की बदौलत ही उनकी पढ़ाई जारी है और अब वह समाज में एक मुकाम हासिल करने के लिए प्रयत्नरत हैं।
विज्ञापन


जिलाधिकारी भानुचंद्र गोस्वामी, एसपी अतुल सक्सेना, सीडीओ शीतला प्रसाद, सीएमओ डा. रवींद्र कुमार, जिला विकास अधिकारी दयाराम, डीआईओएस भाष्कर मिश्र, एसडीएम ममता मालवीय, ज्योति मौर्य, सिंगरामऊ राजघराने की बहू डा. अंजू सिंह, अमर उजाला के महा प्रबंधक यादवेश कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। इन सभी ने  नारी सशक्तिकरण पर अपने अनुभव साझा किए। इस  दौरान महिलाओं के विकास के लिए प्रदेश सरकार की  ओर से संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई। प्रोजेक्टर के माध्यम से बताया गया कि किस प्रकार सरकार नारी के सम्मान और उनके विकास के लिए प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


जनक कुमारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि डीआईजी डा. संजीव गुप्ता ने कहा कि इस पहल को आगे बढ़ाने का हम सभी का दायित्व है। अमर उजाला के महाप्रबंधक यादवेश कुमार ने बताया कि कार्यक्रम अमर उजाला और प्रदेश सरकार के साझा प्रयास से सभी 75 जिलों में आयोजित किया जा रहा है। इसके माध्यम से समाज में विशेष योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


समारोह का संचालन मो. हसन पीजी कालेज की प्रवक्ता डा. जाह्नवी श्रीवास्तव और सभाजीत द्विवेदी प्रखर ने किया। कार्यक्रम में एनआरएचएम के कार्यक्रम प्रबंधक सत्यब्रत त्रिपाठी, अध्यक्ष बाल न्यायालय संजय उपाध्याय, सीएमएस महिला डा. लीली श्रीवास्तव, डा. तूलिका मौर्या, जिलाध्यक्ष माध्यमिक शिक्षक संघ संतोष सिंह, प्रधानाचार्य जंगबहादुर सिंह, डा. पंखुड़ी श्रीवास्तव, डा. संध्या सिंह, डा. रेनू गुप्ता, जेसीआई की अध्यक्ष मेघना रस्तोगी, डा. मनोज वत्स, डा. देव व्रत मिश्रा, एसपी सिटी रामजी सिंह यादव, एसपी ग्रामीण अरुण कुमार श्रीवास्तव आदि मौजूूद थे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed