फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The woman told the SP... my husband is an animal smuggler, take action

Jaunpur News: एसपी से बोली महिला... पशु तस्कर है मेरा पति, कार्रवाई करें

Sun, 25 May 2025 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 May 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
The woman told the SP... my husband is an animal smuggler, take action
सिरकोनी। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के चकराजेपुर गांव निवासी व्यक्ति ने ससुराल जाकर अपनी पत्नी को तीन तलाक दे दिया। इसके बाद उसने दूसरी शादी कर ली। पत्नी ससुराल आई तो भाई और नई बीवी के साथ मिलकर उसकी पिटाई कर उसे घर से निकाल दिया। ये आरोप लगाते हुए पीड़िता ने एसपी से शिकायत कर बताया कि उसका पति पशुतस्कर है। भाई के साथ मिलकर तस्करी का धंधा करता है। एसपी के आदेश पर लाइन बाजार थाना पुलिस ने पति समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।मछलीशहर थाना क्षेत्र के सादीगंज गांव निवासी शबा बानो ने एसपी डॉ कौस्तुभ से मिलकर आरोप लगाया है कि उसका विवाह लाइन बाजार के चकराजेपुर गांव निवासी अकरम उर्फ नंदू के साथ 5 वर्ष पहले हुआ था। 28 दिसंबर 2024 को अकरम कुछ लोगों के साथ उसके मायके आकर उसे तीन तलाक दे दिया। ससुराल वापस आने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी। दो-तीन बाद पड़ोसियों से पता चला कि अकरम ने दूसरा निकाह दिलावरपुर मड़ियाहूं की एक लड़की के साथ कर लिया है।
विज्ञापन


एसपी को दिए गए प्रार्थना पत्र में उसने अपने पति पर यह भी आरोप लगाया है कि उसका पति एक पशुतस्कर है। बड़े पैमाने पर तस्करी करता है। इस कार्य में उसका साथ उसका भाई देता है। शबा ने बताया कि दूसरी शादी का सच पता करने वह अपने ससुराल गई तो दूसरी पत्नी नाजरा मिली। उसने पति से पूछताछ की तो अकरम, उसका भाई बब्बू और उसकी दूसरी पत्नी नाजरा तीनों मिलकर उसे मारने पीटने लगे। धमकी देते हुए घर से निकाल दिया। प्रभारी निरीक्षक सतीश सिंह ने बताया कि एसपी के आदेश पर पति समेत तीन के खिलाफ मारपीट और मुस्लिम महिला के विवाह के अधिकारों की सुरक्षा कानून के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed