फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The wife filed a case against the husband after coming to Aziz due to beating

पिटाई से अजीज आकर पत्नी ने पति पर दर्ज कराया मुकदमा

Wed, 15 Dec 2021 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
The wife filed a case against the husband after coming to Aziz due to beating
स्थानीय कस्बे के मकदूमपुर मुहल्ला निवासिनी एक पत्नी ने बुधवार को अपने पति की पिटाई से आजिज आकर उसके खिलाफ जफराबाद थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। महदूमपुर मुहल्ला निवासी सोनू उर्फ इश्तियाक की शादी सात माह पूर्व भदोही जनपद के औराई थाना क्षेत्र के बाबूसराय गांव निवासी मेहदी हसन की पुत्री सोला शबनम के साथ हुई थी। सोला शबनम से उसका पति आये दिन मारपीट करता है। इसको लेकर पति व पत्नी के परिजनों ने कई बार बैठकर दोनों को समझा बुझाकर मामले को शांत करा दिया था। परंतु इश्तियाक ने मंगलवार को फिर अपनी पत्नी सेेला शबनम की बेरहमी से पिटाई कर दी थी, जिससे दुखी होकर उसकी पत्नी ने अपने पिता को मायके से बुलवाकर सारी बात बताई, जिसके बाद थाने में जाकर पति के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करवाया। वह अपने पिता के साथ मायके चली गयी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed