फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The wife could not bear the shock of her husband's death, was killed by a train

पति के मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाई पत्नी, ट्रेन से कटकर दी जान

Fri, 24 Jun 2022 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jun 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
The wife could not bear the shock of her husband's death, was killed by a train
पति की मौत का सदमा पत्नी बर्दाश्त नहीं कर सकी। ट्रेन के सामने कूदकर मौत को गले लगा ली। घटना बरसठी थाना क्षेत्र के गनेशपुर गांव के पास बृहस्पतिवार सुबह की है।
विज्ञापन

बरसठी थाना क्षेत्र के हंसिया गांव निवासी जगत प्रसाद गिरी (50) ट्रक चलाने का कार्य करते थे। गाजीपुर जिले के नंदगंज के पास रविवार को सड़क दुर्घटना में उनकी मौत हो गई थी। पति की मौत की खबर लगने के बाद से सरोजा देवी (45) बेसुध हो गई थी। वो सदमे में चली गईं। परिजनों के मुताबिक वह गुमसुम रहने लगी थीं। किसी से बात तक नहीं करती थीं। बृहस्पतिवार की सुबह सरोजा सोकर उठीं और घर के करीब ढाई किलोमीटर दूर जौनपुर-प्रयागराज रेल प्रखंड पर गनेशपुर गांव के पास ट्रेन के सामने कूद गईं। इधर परिजन काफी देर तक जब घर पर उसे नहीं देखे तो वे खोजबीन कर रहे थे, तभी सूचना मिली कि ट्रेन से कटकर महिला की मौत हो गई। इस पर परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और शव की शिनाख्त किए। वहीं, इस संबंध में बरसठी थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि गांव में चर्चा है कि महिला ने पति की गम में आत्महत्या की है। फिलहाल, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed