फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The villages will shine again with the sweat of the migrants returning home

घर लौट रहे प्रवासियों के पसीने से फिर चमकेंगे गांव

Mon, 19 Apr 2021 11:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Apr 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
The villages will shine again with the sweat of the migrants returning home
जौनपुर। कोरोना से परदेश से भाग कर आ रहे प्रवासी श्रमिकों का आर्थिक संकट का दूर करने के लिए पिछले साल की भांति इस साल भी मनरेेेगा के तहत काम देने की तैयारी शुरू कर दी गई है। प्रवासी श्रमिकों का जॉब कार्ड बनाया जाएगा। इसके बाद तालाब खोदाई, रास्ता निर्माण सहित अन्य कार्य कराकर उन्हें काम दिया जाएगा। इसके लिए जिम्मेदार अभी से तैयारी में जुट गए हैं।
विज्ञापन

पिछले साल कोरोना के कारण परदेश से करीब तीन लाख 30 हजार प्रवासी श्रमिक जनपद में आए थे। इन श्रमिकों को गांव के आसपास ही काम देने के लिए मनरेगा को जरिया बनाया गया था। इस दौरान करीब 49 हजार 51 प्रवासी श्रमिकों ने काम की मांग की थी, जिनका जॉबकार्ड बनाकर काम देने का कार्य किया गया था। लगभग वैसी ही स्थिति इस साल भी उत्पन्न हो गई है। कोरोना संक्रमण एक बार फिर तेजी से अपना पांव पसार रहा है, जिसके डर से फिर परदेश से प्रवासी श्रमिकों का आना शुरू हो गया है। अभी तक छह हजार प्रवासी श्रमिक आ चुके हैं। उन्हें काम उपलब्ध कराने के लिए जिम्मेदार अभी से तैयारी शुरू कर दिए हैं। उनको काम देने के लिए तालाब खोदाई, खेत समतली करण, नहर सफाई और रास्ता निर्माण आदि का कार्य कराने की योजना बनाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed