फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The villagers handed over the tractor and driver carrying green wood to the police

हरी लकड़ी लदे ट्रैक्टर व चालक को ग्रामीणों ने पुलिस के हवाले किया

Thu, 19 May 2022 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 May 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
The villagers handed over the tractor and driver carrying green wood to the police
जलालपुर थाना क्षेत्र के नत्थनपुर (सैदनपुर) गांव के ग्रामीणों ने बुधवार को नीम सहित अन्य हरे पेड़ों की कटाई करके ट्रैक्टर पर लाद कर ले जा रहे चालक को घेर कर पकड़ लिया। लकड़ी सहित चालक को पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे सिपाही चंदन तिवारी सहित अन्य पुलिसकर्मी ग्रामीणों को वन माफियाओं के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन देते हुए लकड़ी से लदी ट्रैक्टर तथा ट्रैक्टर चालक को थाने ले आए। ग्रामीणों ने बताया कि जलालपुर थाना क्षेत्र में इन दिनों वन माफिया सक्रिय है। आए दिन नीम, आम, शीशम सहित कई अन्य हरे पेड़ों की कटाई धड़ल्ले से कर रहे हैं। हरे पेड़ों की कटाई की सूचना हम लोंगो द्वार कई बार वन विभाग के अधिकारियों सहित थाने पर दिया गया परंतु वन माफियाओं के विरुद्ध आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिसके बाद आज हम लोगों ने रंगे हाथ वन माफिया को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed