फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The vigilant against polythene

पॉलिथीन के खिलाफ किया जागरूक

Sun, 31 Jan 2016 12:59 AM IST
जौनपुर ब्यूराे
जौनपुर ब्यूराे Updated Sun, 31 Jan 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
The vigilant against polythene
मां शारदा इंटरमीडिएट बालिका विद्यालय खानापट्टी की छात्राओं ने शनिवार को रैली निकालकर पॉलिथीन से होने वाले नुकसान से लोगों को जागरूक किया। पॉलिथीन का प्रयोग न करने की अपील की।
विज्ञापन


  प्रधानाचार्य शरद कुमार सिंह के संयोजन में छात्राओं ने हाथ में बैनर, पोस्टर व तख्तियों पर पॉलिथीन विरोधी लिखे नारों को लेकर सिकरारा बाजार से चौराहा व आसपास के गांवों का भ्रमण किया।
विज्ञापन


नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को पालीथीन से होने वाले नुकसान के बारे में बताया। विद्यालय परिसर में आयोजित अभिभावक गोष्ठी में पालीथीन और स्वास्थ्य पर पडने वाले प्रभाव को बताया। विद्यालय के प्रबंधक जगदीश नारायण सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन


ने अभिभावकों व छात्रों से कहा की स्कूल हो या घर पालीथीन का प्रयोग कही भी न करें। राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक लल्लन उपाध्याय ने कहा कि सिर्फ नारों और भाषण से अभियान सफ ल नहीं होगा।

बल्कि इसके लिए लोगों को जागरूक होना पड़ेगा। संचालन कर रहे प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने पालीथीन मुक्त समाज की स्थापना करने के लिए शपथ दिलाई।


इस अवसर पर सुशील कुमार सिंह, रामचन्दर सिंह, श्रवण यादव, दिलीप सिंह, कविता सिंह, राज कुमार जायसवाल, प्रवीण कुमार सिंह, सावन यादव, भग्गल राम कन्नौजिया आदि मौजूद रहे। आभार सौरभ सिंह ने ज्ञापित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed