{"_id":"63c98ab9b2520e792b3a046f","slug":"the-university-has-not-yet-released-the-list-of-centers-jaunpur-news-vns6944394144-2023-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: विश्वविद्यालय ने अभी तक केंद्रों की नहीं जारी की सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: विश्वविद्यालय ने अभी तक केंद्रों की नहीं जारी की सूची
विज्ञापन
करंजाकला। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों के स्नातक की सेमेस्टर परीक्षाएं 24 जनवरी से शुरू होनी हैं। परीक्षा में तीन जनपदों के महाविद्यालयों के छात्र शामिल होंगे। विश्वविद्यालय की तरफ से अभी तक न तो केंद्रों का निर्धारण किया गया और न ही छात्रों की संख्या तैयार हुई।
परीक्षा में गाजीपुर, जौनपुर तथा हंडिया प्रयागराज जिले के संबद्ध करीब 546 कालेजों के 3 लाख से छात्र शामिल होंगे। जिसमें स्नातक बीए, बीएससी बीकॉम और स्नातकोत्तर बीए, बीएससी, बीकॉम प्रथम के छात्र हैं।
पूर्वांचल विश्वविद्यालय से वर्तमान में गाजीपुर, जौनपुर और हंडिया प्रयागराज के लगभग 546 महाविद्यालय संबद्ध है। इन महाविद्यालयों में करीब 3 लाख छात्र पंजीकृत हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षा की तिथि तो घोषित कर दिया लेकिन अभी तक न तो केद्रों का निर्धारण किया गया और न ही परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों का आंकड़ा ही तैयारी हो पाया है। सेमेस्टर परीक्षा में स्नातक के बीए, बीएससी, बीकॉम के परीक्षार्थी 24 जनवरी से और स्नातकोत्तर बीए, बीएससी, बीकॉम की परीक्षा राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत दो फरवरी से शुरू हो रही हैं।
विज्ञापन
परीक्षाएं दो पालियों में आयोजित होनी है। सुबह 9 बजे से दोपहर 12 और 1:30 से 4:30 बजे तक होनी है। परीक्षा की समय सारणी लगभग 15 दिन पूर्व जारी की जा चुकी है। इसके बाद पुन: एक बार यूजी पीजी की परीक्षा फॉर्म ऑनलाइन आवेदन की तिथि 18 जनवरी तय की गई। उम्मीद जताई जा रही है कि परीक्षा फॉर्म ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया संपन्न होने के बाद अब विश्वविद्यालय प्रशासन परीक्षा केंद्रों का निर्धारण करेगा। महाविद्यालय के प्रबंधकों का कहना है कि परीक्षा केंद्र का निर्धारण समय से किया जाना चाहिए था। जिससे कि परीक्षा शुरू होने से पहले केंद्र निर्धारण में गलतियों को सुधारा जा सके।
परीक्षा समिति की बैठक में परीक्षा केंद्रों के निर्धारण पर मुहर लगने के बाद ही सूची जारी की जाएगी। जल्द ही केंद्र का निर्धारण कर परीक्षा केंद्र की सूची जारी कर दी जाएगी तकनीकी कारणों के कारण समस्या हो रही है। ---वीएन सिंह, परीक्षा नियंत्रक पूविवि जौनपुर