फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The trouble of living due to inflation, the beauty of a faded kitchen

महंगाई से जीना हुआ दुश्वार, फीकी हुई रसोई की रौनक

Sun, 08 May 2022 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 May 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
The trouble of living due to inflation, the beauty of a faded kitchen
जौनपुर। पांच माह से लगातार बढ़ रहे पेट्रोल, डीजल और गैस सिलिंडर की कीमतों से लोगों का जीना दूभर हो गया है। दाम बढ़ने के कारण किचेन जहां फीका पड़ गया है, वहीं लोगों को वाहनों से यात्रा भी करना दुश्वार हो गया है। कारण इन पांच माह के भीतर पेट्रोल और डीजल में प्रति लीटर जहां 10-10 रुपये दाम बढ़े हैं, वहीं घरेलू गैस सिलिंडर के दाम में 100 रुपये और कामर्शियल सिलिंडर के दाम में 352 रुपये की बढ़ोत्तरी हुई है।
विज्ञापन

पेट्रोलियम वितरक समिति के अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि जनवरी में पेट्रोल का दाम 94 रुपये और डीजल का दाम 88 रुपये 50 पैसा था। इसके बाद अभी तक लगभग तीन से चार बार पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़े हैं। इस दौरान कभी 80 पैसा तो कभी 60 और 30 पैसे बढे़ हैं। जनवरी से अब तक पेट्रोल और डीजल के दाम में 10-10 रुपये की वृद्घि हुई है। इससे इस समय पेट्रोल 105 रुपये प्रति लीटर और डीजल 98 रुपये 50 पैसे प्रति लीटर की दर से बिक रहा है। वहीं, हरि सुभद्रा इंडेन गैस के अधिष्ठाता अवनीश सिंह उर्फ गौरव सिंह ने बताया कि जनवरी से अब तक घरेलू सिलिंडर के दाम में दो बार में 100 रुपये और कामर्शियल सिलेंडर के दाम में पांच बार में 372 रुपये की वृद्घि हुई है। इसके कारण जनवरी में घरेलू सिलिंडर का दाम जहां 964 रुपये था। वहीं, बढ़कर 1064 रुपये हो गया है। कामर्शियल सिलिंडर का दाम जहां 2141 रुपये था। वहीं, बढ़कर 2513 रुपये हो गया है।
विज्ञापन

सामान - जनवरी - मई
पेट्रोल - 94 -105 (रुपये प्रति लीटर)
डीजल - 88.50-98.50 (रुपये प्रति लीटर)
घरेलू सिलिंडर - 964- 1064 (रुपया प्रति सिलिंडर)
कामिर्शियल सिलंडर - 2141-2513 ( रुपया प्रति सिलिंडर)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed