फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The thieves stole the woman's cash and jewelery

Jaunpur News: उचक्कों ने महिला के नकदी और जेवर उड़ाए

Mon, 23 Dec 2024 12:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Dec 2024 12:19 AM IST
विज्ञापन
The thieves stole the woman's cash and jewelery
क्षेत्र के सबरहद रसूलपुर गांव निवासी शाहगंज बाजार आई महिला से उचक्कों ने नकदी और जेवरात पार कर दिए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सबरहद रसूलपुर गांव निवासी आशा देवी पत्नी सभाजीत गृहस्थी का सामान लेने बाजार जा रही थी। नगर के रामलीला चौराहे के समीप दो युवकों ने महिला को रोककर उसके अकाउंट में पांच लाख रुपये डालने की बात कही। महिला ने इससे इन्कार किया तो उचक्कों ने चोरी का पैसा बताकर आधा-आधा लेने की बात कही, फिर भी महिला ने इनकार कर दिया। इस दौरान महिला को झांसा देकर उसे आजमगढ़ तिराहे के समीप ले जाकर कान का झाला, गले का लाॅकेट और नकदी 800 रुपये नकदी लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन

दूसरी घटना उसी गांव की साधना पुत्री विनय के साथ हुई। साधना नगर के बाईपास स्थित एक अस्पताल में प्राइवेट स्टाफ नर्स का काम करती थी। बीते बुधवार की शाम अपने घर से अस्पताल में नौकरी करने के लिए साइकिल से निकली। सिधाई मोड़ के समीप पीछे से आ रहे तेज रफ्तार लुटेरे ने उसकी साइकिल को धकेल दिया। वह गिर गई तो गले से 10 ग्राम की सोने की चेन और मोबाइल लूटकर फरार हो गया। इस युवती से अक्तूबर में नजीराबाद के समीप लुटेरों ने मोबाइल लूट लिया था। प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह ने मामले से अनभिज्ञता जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed