फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The thieves entered the courtyard with the help of bamboo and stole jewellery worth lakhs along with cash

Jaunpur News: बांस के सहारे आंगन में दाखिल हुए चोर उठा ले गए नकदी समेत लाखों के जेवर

Mon, 26 May 2025 12:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 May 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
The thieves entered the courtyard with the help of bamboo and stole jewellery worth lakhs along with cash
बदलापुर। कोतवाली क्षेत्र के तियरा गांव में शनिवार की रात घर के पीछे से बांस के सहारे आंगन में दाखिल हुए चोर पांच आलमारी और बक्से तोड़ कर नकदी समेत 25 लाख के जेवर उठा ले गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

गांव निवासी रामशरण यादव के परिवार रात में खाना खाकर नवनिर्मित मकान में सो गए। इसी बीच रात में चोर घर के पीछे रखे बांस के सहारे आंगन में दाखिल हो गए। सुबह महिलाएं उठीं तो देखा सामान बिखरा। पांच कमरों की चार आलमारी व पांच बक्से के ताले टूटे थे। घर के पीछे बाक्स व सूटकेस मिले। भुक्तभोगी के अनुसार बक्सों में रखे डेढ़ लाख रुपये समेत तीन चेन, चार हार, चार मंगलसूत्र, दस अंगूठी तथा कान के 16 सेट आभूषण व चांदी के गहने गायब है। कीमती कपड़े भी गायब हैं। भुक्तभोगी ने बताया कि आभूषणों की कीमत 25 लाख से अधिक है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। थोड़ी देर बाद मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य संकलन किया। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार पांडेय ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध लग रहा है। फिर भी केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed