{"_id":"e8d236de34adfa29a7b528d21234b606","slug":"the-tahrir-against-55-schools-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"55 विद्यालयों के खिलाफ दी तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
55 विद्यालयों के खिलाफ दी तहरीर
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर
Updated Sun, 26 Jul 2015 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिना मान्यता के चल रहे विद्यालयों की जांच के लिए शनिवार को खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा अभियान चलाया गया। सूचना के बाद भी संचालन बंद नहीं करने पर एबीएसए ने 55 स्कूलों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए तहरीर दी।
सख्ती के चलते अधिकांश स्कूल बंद रहे। जांच टीम पहुंची तो शिक्षक, प्रबंधक व प्रधानाचार्य कार्यालय छोड़कर फरार हो गए। डीएम के निर्देश पर खंड शिक्षा अधिकारी शिवशंकर मिश्रा पुलिस के साथ आधा दर्जन बगैर मान्यता के चल रहे स्कूलों में छापेमारी की।
जो विद्यालय खुले थे उनके प्रबंधक व प्रधानाचार्य कार्यालय छोड़कर फरार हो गए तो कुछ विद्यालय बंद करने की बात कहकर किसी तरह अपनी जान बचाई। टीम ने इस दौरान लालबहादुर सिंह कान्वेंट स्कूल अरसिया, सरवस्वती शिशु बिद्या मंदिर शाहापुर, गैरवाह सेन्टबीन स्कूल अरसिया मोड़, सरस्वती ज्ञान मंदिर अरसिया, शिवाजी शिक्षण संस्थान
विज्ञापन
रामनगर कटघर, विद्यावती लर्नर्स एकेडमी रामनगर कटघर, रबीद्र यादव स्कूल रुधौली, सरस्वती ज्ञान मंदिर भरारी, भोलानाथ यादव शिक्षण संस्थान गजरिया, लिटिल जिनियस इंग्लिश मीडियम स्कूल चकेशर पट्टी सुईथाकला में छापे मारी की। ज्यादातर स्कूलों के रजिस्टर शुल्क रसीद आदि खंड शिक्षाधिकारी ने अपने कब्जे में ले लिया। जांच के
चलते बिना मान्यता के स्कूल संचालकों में हड़कंप रहा। खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि करीब 55 स्कूलों को बंद करने के लिए नोटिस जारी किया था। इसके बाद भी स्कूल का संचालन बंद नहीं किया गया। इन स्कूलों के खिलाफ
सरपतहां थाने मेें मुकदमा दर्ज करने की तहरीर दे दी गई है। किसी भी दशा मे सोमवार से बगैर मान्यता के स्कूल नहीं चलेंगे।